जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को विपक्ष के हंगामे के बीच तीन विधेयक पारित हुए। आज सदन में प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे। Rajasthan Assembly Monsoon Session
मानसून सत्र में विपक्ष के हंगामे के बीच उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राजस्थान विनियोग (संख्या 3) विधेयक 2025 सदन के पटल पर रखा। सदन में विपक्ष के हंगामे और नारेबाजी के बीच ही राजस्थान माल एवं सेवा कर (द्वितीय संशोधन) विधेयक 2025 भी पटल पर रखा गया और उसके बाद खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कारखाना (राजस्थान संशोधन) विधेयक 2025 पेश किया। तीनों ही विधेयक ध्वनी मत से पारित हुए। Rajasthan Assembly Monsoon Session
तीनों विधेयक पारित होने के बाद विधानसभा की कार्यवाही 8 सितंबर 2025 सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। आज सदन की प्रतिपक्ष के विधायकों ने भारी बारिश में हुए फसल खराबे को लेकर नारेबाजी की।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


