AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जालंधर वाले सतलुज नदी को कर रहे प्रदूषित, यही पानी राजस्थान की नहरों में आ रहा

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 3, 2025
Reading Time: 1 min read
rajasthan vidhansabha monsoon session Jalandhar factories chemicals polluting Rajasthan canals through satluj river


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान विधानसभा में विभागीय मंत्री के जवाब से सामने आया सच

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पंजाब राज्य के जालंधर में स्थित फैक्ट्रियों का रसायन युक्त अपशिष्ट पानी सतलुज नदी में गिरता है, जो हरिके बैराज के माध्यम से राजस्थान की नहरों में प्रवाहित होता है। राजस्थान विधानसभा में पूछे एक सवाल पर जलदाय विभाग के मंत्री द्वारा दिए गए जवाब में यह सच्चाई सामने आयी है। rajasthan vidhansabha monsoon session : Jalandhar factories chemicals polluting Rajasthan canals through satluj river

विधायक डूंगरराम गेदर के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में आज बुधवार को स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने बताया कि जालंधर स्थित फैक्ट्रियों का रसायन युक्त अपशिष्ट पानी सतलुज नदी में गिरता है, जो हरिके बैराज के माध्यम से राजस्थान की नहरों में प्रवाहित होता है। राजस्थान सरकार ने समय-समय पर पंजाब सरकार से प्रदूषित जल को शोधन के पश्चात ही जल प्रवाह सिस्टम में प्रवाहित करने का आग्रह किया है, जिससे इंदिरा गांधी नहर में प्रदूषित जल प्रवाहित नहीं हो। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण मण्डल द्वारा पंजाब प्रदूषण नियंत्रण मंडल को प्रदूषण के मुख्य स्त्रोतों का विस्तृत विवरण देते हुए जल प्रदूषण की रोकथाम हेतु निर्देश जारी किये गये।

57 एसटीपी से अपशिष्ट जल की रोकथाम की जा रही है

मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने विधानसभा में कहा कि पंजाब की ओर से राजस्थान की नदियों एवं नहरों में आने वाले अपशिष्ट जल की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे है। सतलुज नदी के जल संग्रहण क्षेत्र मे स्थित 57 एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) से अपशिष्ट जल की रोकथाम की जा रही है एवं इस क्षेत्र में 10 नये एसटीपी का भी निर्माण किया जा रहा है।

राजस्थान-पंजाब बॉर्डर पर इंदिरा गाँधी फीडर एवं बीकानेर केनाल के माध्यम से राज्य की सीमा में प्रवेश करने वाले पानी की गुणवत्ता की रियल टाइम मॉनिटरिंग कर प्रत्येक घंटे के अन्तराल पर रिपोर्ट राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जल संसाधन विभाग के हनुमानगढ़ कार्यालय में प्रदर्शित की जाती है। इस रिपोर्ट के अनुसार पेयजल हेतु प्राप्त जल निर्धारित मानक का है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsJalandhar factories chemicals polluting Rajasthan canalslatest news in hindirajasthan phed ministerrajasthan vidhansabhaRajasthan vidhansabha Monsoon sessionrajasthan vidhansabha monsoon session 2025satluj riverudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .