AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राजस्थान का पहला कंगारू मदर केयर लाउंज खेरवाड़ा सीएचसी में बनकर तैयार

Lucky Jain by Lucky Jain
August 29, 2025
Reading Time: 1 min read
Rajasthan first Kangaroo Mother Care (KMC) Lounge is ready in CHC Kherwara udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के खेरवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी में राजस्थान का पहला कंगारू मदर केयर (केएमसी) लाउंज स्थापित किया गया है। यह यूनिट मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाली एक अभिनव पहल है। इस पहल की कलक्टर नमित मेहता ने 17वें सिविल सेवा दिवस पर विज्ञान भवन, नई दिल्ली में प्रस्तुति दी थी। जिसकी सभी अधिकारियों ने सराहना की थी। Rajasthan first Kangaroo Mother Care Lounge is ready in CHC Kherwara udaipur

कलेक्टर नमित मेहता ने बताया कि खेरवाड़ा आकांक्षी ब्लॉक होने के कारण स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सूचकों में सुधार के लिए यह पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है। केएमसी लाउंज के मॉडल विकास की पहल अप्रैल 2025 में की गई, जो अगस्त 2025 तक एक इनोवेटिव मॉडल के रूप में स्थापित हे चुका है। जिला परिषद एवं सीएमएचओ द्वारा इसे उदयपुर के हर सीएचसी और पीएचसी में स्थापित करने का आदेश जारी किए गए हैं।

जिला परिषद सीईओ रिया डाबी ने बताया कि इस पहल से नवजात एवं मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम को और मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही एएनसी अवधि में ही उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की पहचान कर उन्हें सही देखभाल प्रदान करने की व्यवस्था की जाएगी। इस प्रकार यह पहल आकांक्षी ब्लॉक के मानकों के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में योगदान देगी।

यह है केएमसी लाउंज

कंगारू मदर केयर यूनिट जीरो सपरेशन पॉलिसी पर आधारित है, जिसके अंतर्गत मां और शिशु को अलग न रखकर निरंतर साथ रखने की व्यवस्था की गई है। यह दृष्टिकोण न केवल शिशु के जीवन को सुरक्षित बनाता है, बल्कि प्रसवोत्तर अवधि में माताओं को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है।

इस लाउंज में कमजोर वजन अथवा समय से पूर्व जन्में शिशुओं (1800 से 2500 ग्राम तक) को उनकी माताओं के साथ त्वचा से त्वचा संपर्क (स्किन टू स्किन कॉन्टेक्ट) में रखा जाता है। इससे शिशु का तापमान नियंत्रित रहता है और हाइपोथर्मिया से बचाव होता है। शिशु का वजन तेजी से बढ़ता है और स्तनपान की अवधि लंबी होती है। मां और शिशु के बीच गहरा भावनात्मक जुड़ाव विकसित होता है। माताओं का अस्पताल में ठहराव बढ़ता है, जिससे जटिलताओं की पहचान और उपचार की संभावना बेहतर होती है।

यह होंगे केएमसी के संभावित प्रभाव

प्रसव के बाद कमजोर शिशुओं की निरंतर ट्रैकिंग और देखभाल संभव होगी। 1800 से 2500 ग्राम तक के स्थिर नवजात अब खेरवाड़ा सीएचसी पर ही उपचार पा सकेंगे, जिससे दूरस्थ रेफरल की आवश्यकता कम होगी। केवल अत्यधिक कम वजन (1800 ग्राम से कम) या बीमार शिशुओं को ही जिला स्तरीय एसएनसीयू में भेजना होगा। इससे जिला अस्पतालों पर भार कम होगा और रेफरल घटने से बेड ऑक्युपेंसी दर कम होगी और गंभीर शिशुओं पर अधिक ध्यान दिया जा सकेगा। माताएं प्रसव के बाद अधिक समय तक अस्पताल में रहेंगी, जिससे एक्सक्लूसिव ब्रेस्टफीडिंग और शिशु के वजन की निरंतर निगरानी सुनिश्चित होगी।

कलक्टर ने विज्ञान भवन दिल्ली में दिया था प्रस्तुतीकरण

आकांक्षी ब्लॉक में की गई इस पहल की कलक्टर नमित मेहता ने 17वें सिविल सेवा दिवस पर विज्ञान भवन, नई दिल्ली में प्रस्तुति दी थी। इस पर उसे देश भर से आए अधिकारियों तथा विषय विशेषज्ञों ने सराहा था। यूनिट स्थापना के दौरान भी जिला प्रशासन की ओर से लगातार मोनिटरिंग की गई। सीईओ सहित विभागीय अधिकारियों ने समय-समय पर निरीक्षण किए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsCHC Kherwara udaipurCollector Namit Mehtacollector namit mehta initiativeKangaroo Mother Care (KMC) LoungeKangaroo Mother Care Loungekherwara udaipurlatest news in hindiRajasthanRajasthan first Kangaroo Mother Care Lounge is ready in CHC Kherwara udaipurrajasthan newsudaipurUdaipur collector Namit MehtaUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .