उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नारायण सेवा संस्थान के 44वां निशुल्क दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह समारोह की शनिवार को शुरुआत होगी। विवाह के सभी कार्यक्रम और अनुष्ठान संस्थान के बड़ी परिसर में दो दिन 30 और 31 अगस्त को होंगे। देश के विभिन्न राज्यों से आ रहे 51 जोड़े उदयपुर पहुंच चुके हैं और अब उन्हें उस पल का इंतजार है, जब वे हमसफर बनेंगे। Narayan Seva Sansthan mass wedding for differently-abled and underprivileged couples
नारायण सेवा संस्थान के जनसंपर्क प्रमुख भगवान प्रसाद गौड़ ने बताया कि समारोह स्थल को पारंपरिक विवाह पंडाल की तरह सजाया गया है। हल्दी, मेहंगी, संगीत, तोरण, वरमाला, फेरे सहित सभी परंपरागत रस्में और विवाह संस्कार घराती और बाराती जनों की उपस्थिति में संपन्न होंगी। समारोह का उद्देश्य दिव्यांग और निर्धन वर्ग के युवाओं को सम्मानित जिंदगी देने के साथ समाज में समानता तथा सहयोग का संदेश देना है। दुल्हनों की उनके जीवनसाथी संग ससुराल के लिए होने वाली विदाई के साथ ही समारोह का रविवार को समापन होगा। Narayan Seva Sansthan 44th mass wedding for differently-abled and underprivileged couples
क्लिक कर यह भी पढ़ें : दो अधूरे जीवन एक-दूसरे का हाथ थामकर होंगे पूरे


