फर्जी आधार कार्ड बनाकर फर्जी खातेदार खड़े कर किसी दूसरे के नाम पावर ऑफ अटॉर्नी कर किसी तीसरे को जमीन बेच दी
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में भूमाफिया इस हद तक बेखौफ हैं कि उन्हें आमजनता तो दूर सरकारी विभाग के अधिकारी के साथ भी धोखाधड़ी करने से कोई खौफ नहीं है। फर्जी आधार कार्ड बनवा फर्जी खातेदार खड़े कर पावर ऑफ अटॉर्नी बनवाना और जमीनें बेच देना भूमाफिया के लिए आम हो गया है। सवीना पुलिस ने गुरूवार को पर्यटन विभाग की जॉइंट डायरेक्टर सुमिता सरोच द्वारा दर्ज करायी एफआईआर में जांच कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। Land mafia in udaipur : police arrest fake land owner with five accused in land fraud with Joint Director of Tourism Department
इस मामले में सीधे तौर पर सब रजिस्ट्रार कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारियों पर सवाल खड़े हुए हैं, क्यों कि यहां सुमिता सरोच के मां-पिता की जगह फर्जी खातेदार महिला और अन्य डमी व्यक्ति को खड़ा कर एक मुस्लिम व्यक्ति के नाम पर पावर ऑफ अटॉर्नी की गयी। परिवादी ने इस बात पर ही सवाल उठाया है कि सब रजिस्ट्रार कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारियों ने यह तक नहीं देखा कि हिंदू बुजुर्ग दंपत्ति किसी मुस्लिम के नाम पर पावर ऑफ अटॉर्नी क्यों कर रहे हैं। फर्जी खातेदार महिला की उम्र मात्र 34 वर्ष है, जबकि परिवादी सुमिता सरोज की मां बुजुर्ग हैं।
फर्जी खातेदार महिला सहित पांच आरोपी गिरफ्तार
एसपी योगेश गोयल ने बताया कि जमीन धोखाधड़ी मामले में फर्जी खातेदार महिला अलीपुरा, भूपालपुरा निवासी अनिसा उर्फ नैना (34) पत्नी अब्दुल फिरोज, भूमाफिया गिरोह के मुख्य आरोपी रजा कॉलोनी निवासी मोहम्मद शाहिद पुत्र चांद मोहम्मद, फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी करने में गवाह बने माछला मगरा निवासी शब्बीर खान पुत्र हरदील अजीज, खांजीपीर निवासी मोहम्मद आफताब शेख उर्फ शाहरूख पुत्र मोहम्मद शरीफ शेख और यूआईटी कॉलोनी] सेक्टर 12 निवासी मोहम्मद एजाज पुत्र मोहम्मद मुमताज को गिरफ्तार किया गया है। अनिता उर्फ नैना को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है, जबकि अन्य गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर धोखाधड़ी में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

ऐसे की धोखाधड़ी
थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया कि परिवादी सुमिता सरोज के पिता एसपी सरोच और मां कुसुम लता सरोच की स्वामित्व वाली 4250 वर्गफिट कृषि भूमी डाकन कोटडा में स्थित है। इस जमीन को हड़पने के लिए आरोपियों ने संगठित रूप से योजना बनायी। आरोपियों ने 2019 में सुमितासरोच के माता-पिता के नाम से अनिसा उर्फ नैना और एक अन्य डमी व्यक्ति के फर्जी आधार कार्ड बनवाए। इन आधार कार्ड में अनिसा को कुसुमलता सरोच और अन्य डमी व्यक्ति को एसपी सरोच बताया।
आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड दिखाकर इन फर्जी खातेदारों अनिसा और डमी व्यक्ति को मूल खातेदार बताकर पंजियक अधिकारी, उप पंजियक कार्यालय प्रथम उदयपुर के समक्ष पेश किया और सम्पूर्ण जमीन का फर्जी मुख्तियार नामा आम (पावर ऑफ अटॉर्नी) शाहिद पुत्र चांद मोहम्मद के नाम करवा लिया। इस फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए शाहिद ने यह जमीन किसी तीसरे को बेच दी। इस तरह आरोपियों ने मिलीभगत कर जमीन के मूल खातेदारों की जमीन हड़प कर उनके साथ धोखाधड़ी की। गिरोह के खुलासे में थानाधिकारी अजय सिंह राव, कांस्टेबल विक्रम सिंह, छगनलाल और सतपाल की मुख्य भूमिका रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


