जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी पाली की टीम ने आज शनिवार को मारवाड़ जंक्शन तहसील में सिरीयारी के पटवारी अशोक को हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वैसे तो छुट्टी के दिन कई सरकारी कार्मिकों को कार्यालय आने में काफी बुरा लगता है, लेकिन पटवारी अशोक छुट्टी के दिन भी रिश्वत लेने से पीछे नहीं रहा। परिवादी के प्लॉट और दुकान का म्यूटेशन करने की एवज में पटवारी अशोक ने 50 हजार रूपए रिश्वत मांगी थी। pali acb arrests patwari of marwar junction for taking bribe rs 50000
एसीबी एडीजी स्मिता श्रीवास्तव ने बताया एसीबी चौकी पाली में परिवादी ने पटवारी अशोक के खिलाफ रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि उसने प्लॉट और दुकान के म्यूटेशन के लिए पटवार मंडल सिरीयारी में आवेदन किया है। म्यूटेशन की एवज में पटवारी अशोक 50 हजार रूपए रिश्वत मांग रहा है। इस पर एसीबी टीम ने शिकायत का सत्यापन किया। रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर आज एसीबी टीम ने ट्रेप कार्रवाई करते हुए पटवारी अशोक को 50 हजार रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस ट्रेप में एसीबी ने रिश्वत राशि के लिए 10 हजार रूपये भारतीय मुद्रा और 40 हजार के डमी नोटों का इस्तेमाल किया था।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


