AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर: 50 स्कूल भवन गिराए जाएंगे, दो दिन होगा एक्शन

Lucky Jain by Lucky Jain
July 29, 2025
Reading Time: 1 min read
Udaipur 50 school buildings will be demolished, action will be taken in two days


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • कलक्टर ने वीसी के माध्यम से बैठक लेकर दिए निर्देश
  • गिराने योग्य 50 जर्जर स्कूल भवन चिन्हित किए गए
  • जर्जरहाल भवनों का किसी भी हालत में नहीं हो उपयोग, सर्वे में बरतें पूर्ण गंभीरता

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। झालावाड़ में स्कूल भवन गिरने से 7 बच्चों की मौत के बाद जागी सरकार के निर्देश पर उदयपुर में भी स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्रों का सर्वे किया जा रहा है। मंगलवार को जर्जरहाल भवनों, सड़कों, पुलियाओं के सर्वे की विशेष मुहिम को लेकर कलक्टर नमित मेहता ने वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से बैठक ली। कलेक्टर को समग्र शिक्षा अभियान के एडीपीसी ननिहाल सिंह से गिराने योग्य 50 भवनों की जानकारी दी। इस पर कलक्टर ने अनुमोदित सूची में शामिल 50 भवनों को अगले 2 दिन में ध्वस्त कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। Udaipur: 50 school buildings will be demolished, action will be taken in two days,

बैठक में कलेक्टर नमित मेहता ने जिला, उपखण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर गठित समितियों को सक्रिय करते हुए पूर्ण गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सर्वे पूर्ण कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने की हिदायत दी। बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार, विकास अधिकारी, सीबीईओ, बीसीएमएचओ आदि को वर्षा जनित हादसों के प्रति पूर्ण गंभीरता बरतने की हिदायत दी गयी।

कलेक्टर ने कहा कि अगले 3 से 4 दिन के भीतर सभी राजकीय भवनों, स्कूल, आंगनवाड़ी, मां-बाड़ी, चिकित्सा संस्थानों, बस स्टैण्ड, यात्री प्रतिक्षालय, विश्रान्ति गृहों, सड़कों, पुलिया-रपट आदि का सर्वे कराकर निर्धारित प्रपत्र में सूचना प्रेषित की जाए। साथ ही गूगल शीट तैयार कर सर्वे से जुड़ी सूचना रोज की रोज अपडेट की जाए। उन्होंने ग्राम स्तर पर पटवारी और ग्राम विकास अधिकारियों को एक्टिव कर उनके माध्यम से भी सर्वे कराने के निर्देश दिए।

जर्जरहाल भवनों को करें सील

कलक्टर ने कहा कि जर्जरहाल भवनों का किसी भी हालत में उपयोग नहीं होना चाहिए, यदि ऐसा पाया गया और किसी प्रकार का हादसा हुआ तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि सर्वे में तकनीकी रूप से असुरक्षित पाए जाने वाले भवनों अथवा संबंधित कक्षों को मौके पर ही सील कराया जाए।

छोटी-मोटी मरम्मत तत्काल सुनिश्चित हो, सर्वे होने तक शाम 4 बजे तक खुलेंगे विद्यालय

किसी भी तरह के हादसे की सूचना मिलने पर प्रशासन और संबंधित विभाग का अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रकरण की गंभीरता का आंकलन करते हुए तत्काल उच्चाधिकारियों को वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाए। कलक्टर ने कहा कि सर्वे के दौरान यदि कोई ऐसे भवन पाए जाते हैं, जिनमें छोटी-मोटी मरम्मत की ही आवश्यकता है, तो ऐसे कार्यों को संबंधित ग्राम पंचायत अथवा नगर निकाय से समन्वय कर तत्काल पूर्ण कराया जाना चाहिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सर्वे होने तक सभी विद्यालय 4 बजे तक खुले रखे जाएंगे और सर्वे के दौरान स्कूल के वरिष्ठतम जिम्मेदार कार्मिक और संस्था प्रधान मौजूद रहेंगे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newslatest news in hindiRajasthanrajasthan newsschool buildingsin bad conditionudaipurUdaipur 50 school buildings will be demolishedUdaipur 50 school buildings will be demolished action will be taken in two daysudaipur collector meeting for building surveyUdaipur collector Namit MehtaUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .