एआर लाइव न्यूज। अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष में आज मंगलवार को वेदांता के अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के सहयोग से द एनिमल केयर ऑर्गेनाइज़ेशन ने रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में पांच दो-मंजिला शिकार रोधी कैम्प का निर्माण कार्य शुरू किया है। हर कैम्प तकरीबन 762 वर्गफीट में बना होगा। सभी पांचों कैंप पूरी तरह से सौर उर्जा संचालित होंगे और इन्हें इस तरह से बनाया जा रहा है कि वन कर्मचारी चौबीसों घंटे यहां मौजूद रहकर निगरानी रख सकें और वन क्षेत्र की बेहतर पैट्रोलिंग हो सके। इसके अलावा वन विभाग के अधिकारियों के लिए सर्विलान्स व्हीकल भी लगाए गए हैं। इससे अवैध शिकार, अतिक्रमण पर कंट्रोल किया जा सकेगा। International Tiger Day: anti-poaching camp construction starts in Ramgarh Vishdhari Tiger Reserve
वेदांता की नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने कहा द एनिमल केयर ऑर्गेनाइजेशन में हम संरक्षण को प्राथमिकता देते हैं। रामगढ़ विषाधारी में शिकार-रोधी कैम्प एवं सर्विलान्स व्हीकल्स के साथ हम राजस्थान के सबसे महत्वपूर्ण टाइगर कॉरीडोर्स में से एक संरक्षण नेटवर्क को मजबूत बना रहे हैं।
टाइगर रिज़र्व की सुरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाना महत्वपूर्ण कदम है
राजस्थान के बूंदी जिले में स्थित यह टाइगर रिजर्व रामगढ़ विषधारी भारत का 52वां रिजर्व है, जो 1500 वर्ग किलोमीटर में फैला है। यह अपने कोर और बफर जोन के साथ रणथम्बोर एवं मुकुंदरा टाइगर रिजर्व को जोड़ने वाले कॉरिडोर की भूमिका निभाता है। यह बाघों की आवाजाही, आनुवंशिक विविधता को सुगम बनाकर क्षेत्र की जैव विविधता को मजबूत बनाता है तथा कई प्रजातियों जैसे तेंदुए, लकड़बग्घे, सियार, चिंकारा एवं विभिन्न पक्षी प्रजातियों को सुरक्षित रखता है।
द एनिमल केयर ऑर्गेनाइजेशन के साथ वन विभाग की साझेदारी पर जानकारी देते हुए पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ शिखा मेहरा ने बताया कि रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व की सुरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाना बाघ जैसी लुप्तप्राय प्रजातियों के अस्तित्व को सुनश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। द एनिमल केयर ऑर्गेनाइजेशन रिजर्व में ऐसी सुविधाएं एवं टेक्नोलॉजी लेकर आया है, जो हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप वन्यजीवन के सक्रिय एवं स्थायी प्रबन्धन को सुनिश्चित करेगी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


