AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Mewar

डेंटल कॉलेज की छात्रा ने किया सुसाइड: एडमिन हेड पर लगाए आरोप

Lucky Jain by Lucky Jain
July 25, 2025
Reading Time: 1 min read
udaipur private dental college student suicide


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कॉलेज में अटेंडेंस शॉर्ट होने पर एग्जाम में बैठने नहीं देने और इससे छात्रा का 1 साल खराब होने संबंधित मामला

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र स्थित प्राइवेट डेंटल कॉलेज की छात्रा श्वेता सिंह ने गुरूवार रात हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने कॉलेज के एडमिन हेड भगवत सिंह और महिला स्टाफ नैनी पर एग्जाम में नहीं बैठने देने और मेंटली हैरेस करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। श्वेता के सुसाइड की सूचना पर डेंटल कॉलेज के छात्रों ने कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। udaipur private dental college student suicide

पुलिस ने बताया कि जम्मू निवासी श्वेता सिंह ने बीती रात कॉलेज के हॉस्टल रूम में फांसी लगाकर सुसाइड किया है। छात्रा डेंटल कॉलेज की फाइनल की स्टूडेंट थी। छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी गयी है। वे जम्मू से रवाना हो गए हैं। आज शाम तक उनके आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया होगी और परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुसाइड करने वाली छात्रा के सहपाठियों ने बताया कि उन्हें कॉलेज प्रशासन पर भरोसा नहीं है। श्वेता ने मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा था, वह सुसाइड नोट और उसका मोबाइल हमारे पास है, जिसे हम श्वेता के परिजनों की मौजूदगी में पुलिस को सौंपेंगे।

यूनिवर्सिटी चेयरमैन राहुल अग्रवाल ने बताया कि जिन दो लोगों के नाम सुसाइड नोट में हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से कॉलेज से निकाल दिया गया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। हमने कॉलेज के छात्रों से बात की है, उनकी जो भी समस्याएं और मांगे हैं, उनका दो-तीन दिनों में समाधान कर मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया है।

2020 बैच के हैं, एग्जाम नहीं देने दिया, इसलिए श्वेता एक साल पिछड़ गयी

छात्रा के सहपाठियों ने बताया कि हम सभी 2020 बैच के छात्र हैं। इस वर्ष श्वेता की इंटर्नशिप होनी थी। लेकिन गत वर्ष अटेंडेंस शॉर्ट होने का हवाला देकर कॉलेज प्रशासन ने उसे एग्जाम नहीं देने दिया। उसे कॉलेज प्रशासन की ओर से कहा गया कि छह महीने बाद एग्जाम होगा, तब दे देना। छह महीने के बजाए एक साल होने के आ गया है, श्वेता नियमित रूप से कॉलेज प्रशासन से कह रही थी कि उसकी परीक्षा करवा दो, लेकिन हर बार उसे टाला जा रहा था। एक ही बैच के होने के बावजूद हम सभी इंटर्नशिप कर रहे हैं, जबकि श्वेता के फाइनल ईयर के एग्जाम भी नहीं हुए। इस बात से श्वेता के कॅरियर पर फर्क पड़ रहा था और वह काफी काफी स्ट्रेस में थी।

स्टूडेंट्स ने बताया कि कॉलेज में भगवत सिंह एडमिन हेड और नैनी मेम अकाउंट्स डिपार्टमेंट में हैं, एडमिशन संबंधी कार्य और हम स्टूडेंट्स से जो भी बातचीत होती है, यही दोनों करते हैं। इसलिए श्वेता ने इन दोनों के नाम ही सुसाइड नोट में लिखे हैं, क्यों कि एग्जाम में बैठने नहींं देने, अटेंडेंस शॉर्ट होने पर शुल्क जमा कराने की बात श्वेता से यही दोनों कर रहे थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsdental college student suicidelatest news in hindiRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updateudaipur private dental college student suicide

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .