AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

IAF जगुआर क्रैश: शहीद हुए दोनों पायलट सैंकड़ों ग्रामीणों की जिंदगी बचा गए

Lucky Jain by Lucky Jain
July 10, 2025
Reading Time: 1 min read
IAF Jaguar crash martyred Both pilots sacrifices their life to save many villagers lives -1


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दोनों पायलट लड़ाकू विमान से निकल सकते थे, लेकिन ग्रामीणों को बचाने खुद की जिंदगी न्यौछावर कर दी : दोनों का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

एआर लाइव न्यूज। राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ में भारतीय वायु सेना (IAF) के क्रैश हुए लड़ाकू विमान जगुआर के दोनों पायलट स्क्वॉड्रन लीडर लोकेंद्र सिंह सिंधु (32) और फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज सिंह (23) खुद की जिंदगी न्यौछावर कर सैंकड़ों ग्रामीणों की जिंदगी बचा गए। IAF Jaguar crash martyred Both pilots sacrifices their life to save many villagers lives

शहीद दोनों पायलट चाहते तो विमान के जमीन पर गिरने से पहले इजेक्ट हो (बाहर निकलकर) खुद की जिंदगी बचा सकते थे, लेकिन तब लड़ाकू विमान जगुआर क्रैश होकर गांव की आबादी बस्ती में गिरता और सैंकड़ों जाने जा सकती थी, लेकिन इन दोनों पायलट ने खुद की जिंदगी को न्यौछावर कर आखिरी पल तक विमान को गांव के आबादी क्षेत्र से दूर रखा और विमान खाली जगह तक लेकर गए, जहां विमान क्रैश होकर आग के गोले में तब्दील हो गया। शहीद हुए दोनों पायलट स्क्वॉड्रन लीडर लोकेंद्र सिंह सिंधु और फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज सिंह का आज गुरूवार को सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार हुआ।

गांव में तिरंगा यात्रा के साथ हुई अंतिम विदाई

शहीद हुए फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज सिंह (23) राजस्थान के पाली जिले के खिवांदी गांव के रहने वाले थे। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव खिवांदी में ही हुआ। यहां ग्रामीणों ने ऋषिराज के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाल कर उन्हें अंतिम विदाई दी। इससे पहले उनकी पार्थिव देह पैतृक गांव खिवांदी लायी गयी, जहां जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित की। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर एयरपोर्ट पर शहीद को पुष्पचक्र अर्पित किया।

शहीद स्क्वॉड्रन लीडर लोकेन्द्र सिंह सिंधु (32) हरियाणा के रोहतक के रहने वाले थे। रोहतक में जब उनकी पार्थिव देह पहुंची तो बड़ी संख्या में अंतिम दर्शन को लोग पहुंचे। शहीद लोकेन्द्र सिंह की पत्नी ने एक महीने के बेटे के साथ सैल्यूट कर पति लोकेन्द्र सिंह को अंतिम विदाई दी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsIAF Jaguar crash in churuIAF Jaguar crash martyred Both pilotsIAF Jaguar crash martyred Both pilots sacrifices their life to save many villagers livesIAF Jaguar crash martyred Flight Lieutenant Rishi Raj SinghIAF Jaguar crash martyred Squadron Leader Lokendra Singh Sindhulatest news in hindinational newsRajasthanrajasthan newsUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .