उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पूर्वी राजस्थान में 10 जुलाई से फिर से मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। इधर सीसारमा नदी से आवक बनी रहने से उदयपुर की पीछोला झील के जलस्तर में बढ़ोतरी का क्रम बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सर्वाधिक 103 मिलीमीटर बारिश ब्यावर जिले के बिजयनगर में दर्ज हुई। rain forecast udaipur
मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार आज उदयपुर, भरतपुर, कोटा, जयपुर व बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने तथा शेष ज्यादातर स्थानों पर मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में 10 जुलाई से जबकि पश्चिमी राजस्थान में 12 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। 10 जुलाई को कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। rain forecast udaipur
मौसम विभाग के अनुसार 11-12 जुलाई को कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर व उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने की संभावना है। 12 जुलाई से पश्चिम राज में भी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
पानी की आवक से बढ़ रहा जलस्तर
पीछोला झील के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है। पीछोला झील अब करीब एक फीट ही खाली है। स्वरूपसागर ओवरफ्लो होेने से पहले लिंक नहर के गेट खोलकर फतहसागर को भरा जाएगा। फतहसागर का जलस्तर अभी 13 फीट के मुकाबले करीब 6 फीट है। रात भर में आकोदड़ा बांध, मादड़ी बांध, देवास प्रथम बांध, सुखेर का नाका, सोम कागदर, साबरमती बांध, जोगीवड़ बांध के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
’


