भीलवाड़ा में भी कई जगह हुई तेज बारिश
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मानसूनी बादल आज बुधवार को भी प्रदेश के कई भागों में दिल खोल कर बरसे। चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी में आज सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक 9 घंटों में 320 मिलीमीटर यानी करीब 13 इंच बारिश होने से क्षेत्र में विकट हालत बन गए है। वहीं चित्तौड़गढ़ के ही ओराई बांध पर 290 एमएम बारिश हुई है। Extremly Heavy Rainfall in Chittorgarh बस्सी में ऐसे बरसे मेघ : वीडियो पर क्लिक कर देखें हालात :-
आज बुधवार को शाम 5 बजे तक पिछले 9 घंटों में चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी में 320 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अत्यधिक तेज बारिश से बस्सी में कई घरों दुकानों में पानी भरने के साथ ही खेत तालाब बन चुके है। सड़के पूरी तरह से जलमग्न हो चुकी है और यातायात व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो रही है। क्षेत्र के कई जलाशय भी लबालब हो चुके है जबकि कुछ पर रपट चलने लगी है।
गंगरार में 154, बेगूं 123 मिलीमीटर बारिश हुई। पाली जिले के सौजत में 149 मिमी, ब्यावर के रायपुर में 244, जेतारण 185, जवाजा 125, भीलवाड़ा के हमीरगढ़ में 230, भीलवाड़ा 190, कोटड़ी 115, मांडलगढ़ 87 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज दोपहर ही पूर्वानुमान जारी किया था कि आज बुधवार को भी दक्षिण-पूर्वी व दक्षिणी राजस्थान में कहीं-कहीं अति भारी व कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान सटीक रहा।Extremly Heavy Rainfall in Chittorgarh
उदयपुर शहर मेंं हल्की बारिश
उदयपुर शहर में आज दिन भर रूक-रूक कर हल्की बारिश का दौर चला। शहर में आज 18 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अजमेर में 68, पुष्कर 66, जोधपुर के बिलाड़ा में 68, पाली मारवाड़ जंक्शन 77, उदयपुर जिले के वल्लभनगर में 42, गोगुंदा 30, मावली 29, बारापाल में 22 मिलीमीटर बारिश हुई।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


