बाड़मेर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान के बाड़मेर जिले में पंजाब, राजस्थान पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से 60 किलोग्राम हेरोइन की खेप पकड़ी है। अंतर्राष्ट्रीय तस्कर गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार भी किया है, इनमें राजस्थान, पंजाब, जम्मू.कश्मीर और हरियाणा के तस्कर शामिल हैं। पकड़ी गयी 60 किलो हेरोइन की बाजार कीमत करीब 420 करोड़ रूपए आंकी जा रही है। international drug cartel bust
पंजाब पुलिस ने दावा किया है कि अंतर्राष्ट्रीय तस्करी का यह नेटवर्क पाकिस्तान के तस्कर तनवीर शाह द्वारा संचालित किया जा रहा था और भारत में इसका संचालन कनाडा से जोबन कलेर कर रहा था। international drug cartel bust
पंजाब पुलिस के डीजीपी ने एक्स अकॉउंट जानकारी देते हुए कार्रवाई की पुष्टि की है और बताया है कि पंजाब पुलिस ने राजस्थान पुलिस और सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ के सहयोग से इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। संयुक्त अभियान चलाते हुए बाड़मेर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से हेरोइन की खेप बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए 9 लोगों में ड्रग तस्करी में शामिल प्रमुख गुर्गे और हवाला ऑपरेटर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह नेटवर्क पाकिस्तान के तस्कर तनवीर शाह द्वारा संचालित किया जा रहा था। जबकि भारत में इसका संचालन कनाडा से जोबन कलेर कर रहा था।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


