AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

हिन्दुस्तान जिंक का इस वित्तीय वर्ष में सरकार खजाने में 18963 करोड़ रूपए का योगदान

Lucky Jain by Lucky Jain
June 30, 2025
Reading Time: 1 min read
hindustan zinc Tax Transparency Report 2024-25


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पिछले 5 सालों का योगदान 87616 करोड़ रूपए

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिन्दुस्तान जिंक ने अपनी 8वीं वार्षिक टैक्स ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में सरकारी खजाने में 18963 करोड़ रूपए का योगदान दिया है। यह योगदान कंपनी के कुल राजस्व का 56 प्रतिशत है, जो कि भारत के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। hindustan Zinc Tax Transparency Report 2024-25

गत वर्ष की तुलना में यह 44 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। पिछले पांच वित्तीय वर्षों में हिन्दुस्तान जिंक का कुल योगदान 87616 करोड़ रूपए रहा है। वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव और धातुओं की कीमतों में अस्थिरता के बावजूद, कंपनी ने वित्तीय अनुशासन, राष्ट्र-निर्माण और आत्मनिर्भर भारत मिशन का सहयोग करने पर लगातार ध्यान केंद्रित किया है।

रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन से बढ़ा योगदान

सरकारी खजाने में यह बड़ा योगदान हिन्दुस्तान जिंक के रिकॉर्ड-तोड़ परिचालन उपलब्धियों के कारण संभव हुआ है। इसमें अब तक का सबसे अधिक अयस्क और रिफाइंड धातु उत्पादन शामिल है, जो क्रमशः 1095 किलो टन और 1052 किलो टन रहा। कंपनी ने जिंक उत्पादन की लागत को चार साल के निचले स्तर 1052 डालर प्रति मेट्रिक टन पर ला दिया है। हिन्दुस्तान जिंक ने पहली बार 13.1 मिलियन टन से अधिक धातु भंडार (1.2 मिलियन टन उत्पादन घटाने के बाद) को पार कर लिया है, जबकि 25 साल से अधिक की माइन लाइफ भी बनाए रखी है। hindustan Zinc Tax Transparency Report 2024-25

टैक्स ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट की मुख्य बातें

  • 8वीं रिपोर्ट पिछले पांच वित्तीय वर्षों में हिंदुस्तान जिंक के कर योगदान का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करता है। सरकारी रॉयल्टी और लेवी 18191 करोड़ रूपये, इसमें राजस्थान सरकार, डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन और नेशनल मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट को किए गए भुगतान शामिल हैं।
  • आय पर कर 12393 करोड़ रूपये है, इसमें वैधानिक रिटर्न में दर्ज कॉर्पोरेट आयकर शामिल है।
  • भारत सरकार को कॉर्पोरेट लाभांश 21627 करोड़, अप्रत्यक्ष कर 27500 करोड़ है, इसमें वस्तुओं की बिक्री से प्राप्त सीजीएसटी, एसजीएसटी और आईजीएसटी शामिल हैं।
  • हिंदुस्तान जिंक ने राजस्थान राज्य को रॉयल्टी, डीएमएफ योगदान और अन्य वैधानिक लेवी के माध्यम से प्रति वर्ष औसतन 3600 करोड़ का योगदान दिया है, जो राज्य के साथ अपनी गहरी आर्थिक साझेदारी की पुष्टि करता है।

कंपनी ने रिपोर्ट की सटीकता की पुष्टि के लिए बिग 4 ऑडिट फर्म से स्वतंत्र आश्वासन प्राप्त किया है। स्वतंत्र आश्वासन रिपोर्ट टैक्स ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट का हिस्सा है, जो हिन्दुस्तान जिंक के शासन सिद्धांतों को और मजबूत करती है। कर पारदर्शिता हिन्दुस्तान जिंक के व्यापक पर्यावरण, सामाजिक और शासन, ईएसजी एजेंडा का मुख्य घटक है। हिंदुस्तान जिंक को लगातार दूसरे वर्ष एसएण्डपी ग्लोबल कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट द्वारा विश्व की सबसे सस्टेनेबल मेटल और माइनिंग कंपनी के रूप में मान्यता दी गयी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newshindustan zincHindustan Zinc contributes nearly INR 18963 crore in FY25 to exchequerHindustan Zinc contribution in exchequerhindustan Zinc Tax Transparency Report 2024-25latest news in hindiTax Transparency ReportudaipurUdaipur newsudaipur news updatevedantavedanta groupVedanta Hindustan Zincvedanta Hindustan Zinc contribution in exchequer

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .