AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

गोगुंदा लूट में पुलिस ने बरामद किए 1.40 लाख रूपए

Lucky Jain by Lucky Jain
June 26, 2025
Reading Time: 1 min read
udaipur police recovered cash in old couple loot case police identify accused of loot by modus operandi of crime


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • दो दिन पहले वृद्ध दंपत्ति के साथ हुई थी पौने दो लाख की लूट
  • अपराध के तरीके से चिह्नित हुए अपराधी

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले में गोगुंदा के मुख्य बाजार में चारभुजा जी मंदिर के पास वृद्ध दंपत्ति को चकमा देकर पौने दो लाख रूपए की लूट मामले में पुलिस ने 1 लाख 40 हजार रूपए बैग सहित बरामद कर लिए हैं। हालां कि आरोपी पुलिस के आने की भनक लगने से फरार हो गए। आरोपी मध्यप्रदेश के राजगढ़ निवासी हैं । वारदात के बाद पुलिस ने पूरी वारदात को अलग-अलग सीसीटीवी फुटेज के जरिए देखा तो उन्हें अपराध की मोडस ऑपरेंडी अपराध करने का तरीका समझ आया और पुलिस ने आरोपियों को चिह्नित कर राजगढ़ एमपी में उनके घरों में दबिश दी। udaipur police recovered cash in old couple loot case : police identify accused of loot by modus operandi of crime

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि वारदात करने वाले आरोपी मध्यप्रदेश के राजगढ़ निवासी नकुल पुत्र राजकुमार सांसी और कोहिनूर पुत्र गुरूदीप सिसोदिया सांसी को नामजद कर इनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों पर 10-10 हजार रूपए ईनाम घोषित किया है। पुलिस ने राजगढ़ में आरोपी नकुल के घर पर दबिश दी तो वहां से वह बैग और उसमें रखी धनराशि 1 लाख 40 हजार रूपए और दस्तावेज बरामद हुए हैं, जो आरोपियों ने वृद्ध दंपत्ति से बैग सहित लूटे थे। कुछ राशि बदमाश साथ लेकर फरार हुए हैं। आरोपी नकुल के खिलाफ गुजरात और राजस्थान में 6 और कोहिनूर के खिलाफ 7 प्रकरण इसी प्रकार की वारदात के दर्ज हैं। udaipur police recovered cash in old couple loot case

अपराध के तरीके से पकड़े गए अपराधी

एडि.एसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि वारदात के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए वारदात के तरीके को देखा, इस तरीके की वारदात मध्यप्रदेश की कुछ गैंग राजस्थान और गुजरात के कई हिस्सो में अंजाम देती हैं। ऐसे में पुलिस टीम ने तत्काल मध्यप्रदेश पुलिस से संपर्क किया और उन्हें सीसीटीवी फुटेज भेजे। मध्यप्रदेश में इन दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है। मध्यप्रदेश पुलिस ने इनकी पहचान की और बताया कि ये दोनों राजगढ़ एमपी के रहने वाले हैं और इनके नाम-पता की जानकारी साझा की। नाम-पता मिलते ही उदयपुर से एक पुलिस टीम राजगढ़ के लिए रवाना हुई और आरोपियों के घर दबिश दी। आरोपी तो फरार हो चुके थे, लेकिन उनके द्वारा लूटा गया बैग पुलिस ने बरामद कर लिया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscrime in udaipurlatest news in hindiloot in udaipurmodus operandi of crimeRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Policeudaipur police identify accused of loot by modus operandi of crimeudaipur police recovered cash in old couple loot case

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .