बांसवाड़ा के भूंगड़ा में साढ़े चार इंच बारिश
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर संभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में रूक रूक कर बारिश का दौर बना हुआ है। उदयपुर शहर में अभी भी तेज बारिश का इंतजार बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में बांसवाड़ा के भूंगड़ा क्षेत्र में 115 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उदयपुर शहर में 18 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। उदयपुर में आज शुक्रवार को भी बादलों की मौजूदगी नजर आयी और शाम को बादल गरजे भी। Monsoon rain in rajasthan
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में उदयपुर संभाग में कुछ जगह तेज बारिश हुई। बांसवाड़ा के भूंगड़ा में 115 मिलीमीटर बारिश हुई। दानपुर 80,घाटोल 64, माही बांध 62, बांसवाड़ा 61, केशरपुरा 61, सल्लोपाट 60,उदयपुर जिले के झाड़ोल में 76, गोगुंदा 56, ओगणा 56, डाया सलूंबर 48, प्रतापगढ़ 48, गादौला 42, पिपलखूट 42 और बेगूं चित्तौड़ में 60 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। संभाग के कई अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। Monsoon rain in rajasthan

मानसून तेजी से आगे बढ़ा
दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। मानसून की उत्तरी सीमा जैसलमेर, बीकानेर, झुंझुनू, भरतपुर, रामपुर, सोनीपत से होकर गुजर रही है। अगले 3-4 दिनों के दौरान देश के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


