प्रेमी युवक ने खुद के हाथ की नस काटने की कोशिश तो की, लेकिन दर्द और मौत के डर से मर न सका और युवती की लाश को कमरे में छोड़ होटल से भाग कर हॉस्पिटल जाकर भर्ती हो गया
पुलिस को होटल के कमरे में मिली युवती की लहुलुहान लाश तो खुला मामला
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के हिरणमगरी एरिया में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का आज भयानक अंत हुआ है। प्रेमिका की सगाई से नाराज प्रेमी युवक ने युवती को परशुराम चौराहा स्थित होटल कासा गोल्ड में मिलने बुलाया, होटल के कमरे में दोनों के बीच कहासुनी हुई तो प्रेमी युवक ने युवती का सिर दीवार पर मारा। झटके से दीवार से टकराने से युवती के सिर में गहरी चोट लगी और उसकी होटल के कमरे में ही मौत हो गयी । युवती को मरा देख घबराए युवक ने ब्लैड से खुद के हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन ब्लैड के कट से हुए दर्द ने उसे मरने नहीं दिया। udaipur love story horrible ending, udaipur murder case : lover killed his girlfriend and get hospitalized himself after attempt to suicide
इसके बाद युवक युवती की लाश को कमरे में छोड़कर होटल से भाग गया और हॉस्पिटल में जाकर भर्ती हो गया। हत्या के करीब 12-14 घंटे बाद आज मंगलवार सुबह होटल के कमरे में सफाई वाला पहुंचा तो मामले का खुलासा हुआ। हत्या की सूचना पर डीएसपी छगन पुरोहित, थानाधिकारी भरत योगी मय जाब्ता परशुराम चौराहा स्थित होटल पहुंचे। एफएसएल टीम बुलाकर कमरे से सैंपल एकत्रित किए गए और युवती की लाश को मोरचरी शिफ्ट कर परिजनों को सूचना दी गयी। थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि ऋषभदेव हाल हिरणमगरी निवासी निकिता (22) पुत्री ओमप्रकाश त्रिवेदी की मौत हुई है, जबकि सेक्टर 3 निवासी आरोपी युवक विजय भोई (27) पुत्र ओंकार भोई हॉस्पिटल में भर्ती है।

युवति की लाश होटल के कमरे में पड़ी रही, युवक ने किसी को नहीं बताया
इस दर्दनाक प्रेम कहानी का अंत यहां भी नहीं हुआ, युवक ने जब खुद की नस काटने का प्रयास किया तो खून निकलता देख युवक होटल से भागकर उसके परिजनों तक पहुंचा। परिजनों से चोट लगने की बात कहकर झूठ बोला। परिजनों ने उसे हिरणमगरी सेक्टर 3 स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया। हॉस्पिटल में भर्ती हुए युवक ने किसी को नहीं बताया कि उसकी प्रेमिका की लाश होटल के कमरे में पड़ी है और वह हत्या करके आया है।
करीब 12 से 14 घंटे बाद आज सुबह होटल में सफाई के लिए आए लड़के ने जब दरवाजा हल्का खुला देखा तो उसने आवाज लगायी और जब दरवाजा पूरा खोला तो फर्श पर बिखरा खून और युवती की लाश देखकर उसने तत्काल होटल प्रबंधन को बताया और उसके बाद सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज और आईडी से पुलिस आरोपी युवक तक पहुंची तो वह हॉस्पिटल में भर्ती मिला।
उदयपुर में नर्सिंग कर रही थी : भाई के साथ किराए के मकान में रहती थी
जानकारी के अनुसार ऋषभदेव निवासी युवती निकिता उदयपुर में प्राइवेट कॉलेज से नर्सिंग कर रही थी और भाई के साथ हिरणमगरी में ही किराए के मकान में रहती थी। इसी बीच उसकी हिरणमगरी के ही विजय भोई से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई और कहानी प्रेम में तब्दील हो गयी। विजय भोई डांसर है और इवेंट्स में डांस परफोर्म करता है। दोनों अक्सर मिलने लगे तो निकिता के घर वालों को इनकी प्रेम कहानी की भनक लग गयी। परिजनों ने निकिता को समझाया और गांव ऋषभदेव वापस बुला लिया। परिजनों ने निकिता की कहीं और सगाई कर दी।
निकिता ने सगाई के बाद नए रिश्ते को अपना लिया और विजय भोई से दूरी बना ली। यही बात विजय भोई को नागवार गुजरी। सब कुछ ठीक चलता देखकर निकिता के परिजनों ने उसे पढ़ाई पूरी करने के लिए भाई के पास दोबारा ऋषभदेव से उदयपुर शहर भेज दिया। निकिता के उदयपुर आते ही विजय ने एक आखिरी बार निकिता से मिलने की इच्छा जाहिर की और उसे मिलने बुलाया। विजय ने परशुराम चौराहा स्थित एक होटल में कमरा बुक किया और निकिता को साथ लेकर गया। जहां दोनों में कहासुनी हुई और इस प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


