AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

आठ इंच बारिश: थाने और स्कूल सहित कई घरों में भी बारिश का पानी घुसा

Devendra Sharma by Devendra Sharma
June 23, 2025
Reading Time: 1 min read
Heavy rain in Baran district rainwater entered the government school as well as the police station


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान के कई जिलों में मानसून मेहरबान

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान के कई जिलों में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हुई। प्रदेश में सर्वाधिक 190 मिलीमीटर यानी आठ इंच बारिश बारां जिले के भंवरगढ़ क्षेत्र में हुई। उदयपुर में आज सुबह कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। monsoon in rajasthan


पिछले 24 घंटों में प्रदेश में धौलपुर, बारां, टोंक, झालावाड़, जयपुर, बूंदी व सिरोही जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश दर्ज की गई। बारां जिले में स्थिति विकट बन गई है। कई क्षेत्रों में जल भराव के कारण आमजन प्रभावित हो रहा है। बारां जिले के केलवाड़ा क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजरे बनाए हुए है और जरूरत अनुसार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भी पहुंचाया जा रहा है।

जिले में कई सरकारी कार्यालयों में भी बारिश का पानी घुस चुका है। नेशनल हाइवे पर भी पानी भरने से यातायात व्यवस्था पर काफी असर नजर आ रहा है। भारी बारिश से कई जलाशय लबालब हो गए है। भंवरगढ़ में गेबी तलाई में पानी की अत्यधिक आवक होने से तलाई का किनारा टूट गया। इसके चलते नीचली बस्तियों में पानी भरने के साथ ही भंवरगढ़ थाने में भी पानी भरने से पुलिस थाने के रिकॉर्ड कंप्यूटर सहित अन्य सामग्री को मुश्किल से सुरक्षित किया गया। उदयपुर में आज सुबह कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है। monsoon in rajasthan

Heavy rain in Baran district rainwater entered the government school as well as the police station

उदयपुर: झीलों के कैचमेंट में अभी तेज बारिश का दौर शुरू नहीं हुआ

पिछले 24 घंटों में भंवरगढ़ बारां 190, बेथली 134, गोपालपुरा 130, उम्मेदसागर 100,किशनगढ़ 97, बारी धोलपुर 102, टोंक मोतीसागर 88 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उदयपुर जिले में मावली 45, वल्लभनगर 35 और मावली क्षेत्र के बड़गांव में 18 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उदयपुर संभाग की कई झीलों के कैचमेंट में अभी तेज बारिश का दौर शुरू नहीं हुआ है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार आज सोमवार को भी प्रदेश के कई भागों में तेज बारिश हो सकती है। मानसून देश के अधिकांश भागों तक पहुंच चुका है और कई राज्यों में तेज बारिश का दौर भी बना हुआ है। अच्छी बारिश होने से कई नदियां अभी से उफान पर है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: imd forecastlatest news in hindiMANSOON IN RAJASTHANrain in rajasthanrajasthan newsrajasthan weatherrajasthan weather alertrajasthan weather forecast imdrajasthan weather newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .