AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

रेतीले धोरों, झील के अंदर और ऐतिहासिक दुर्ग पर भी योगाभ्यास

Devendra Sharma by Devendra Sharma
June 21, 2025
Reading Time: 3 mins read
Yoga Day Many programs were held in Rajasthan cm Bhajanlal Sharma Jaisalmer yoga


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

योग दिवसः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जैसलमेर के खुड़ी के रेतीले धोरों पर किया योगाभ्यास

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज शनिवार को उदयपुर संभाग सहित प्रदेश भर में विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास किया गया। इसमें हर उम्र वर्ग की भागीदारी नजर आयी। कुछ जगह आज सुबह हल्की बारिश के बावजूद लोगों ने उत्साह के साथ योगाभ्यास किया। उदयपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम गांधी ग्राउंड में हुआ। International Yoga Day

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जैसलमेर के खुड़ी के रेतीले धोरों पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में योगाभ्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारतीय सभ्यता की विश्व को देन है। योग शारीरिक व्यायाम के साथ.साथ शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा को जोड़ने की समग्र जीवन पद्धति है। उन्होंने आह्वान किया कि योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के साथ ही जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में भागीदार बनें। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विशाखापटनम से दिए गए संबोधन को भी सुना। International Yoga Day

yoga at fateh sagar pal West Zone Cultural Centre Udaipur

फतहसागर पाल पर मल्लखंब प्रदर्शन रहा आकर्षण का केन्द्र

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार केन्द्र द्वारा जिला प्रशासन उदयपुर, उदयपुर विकास प्राधिकरण एवं आयुष विभाग के सहयोग से फतहसागर पाल पर विशाल योगा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मल्लखंब प्रदर्शन आकर्षण का केन्द्र रहा । मुख्य अतिथि पद्मश्री उदय देशपाण्डे थे। अंतर्राष्ट्रीय काइकिंग प्लेयर प्रतीती व्यास का सम्मान भी किया गया।

झील के अंदर नावों पर योगाभ्यास

राजसमंद में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम ऐतिहासिक नौ चौकी झील पर आयोजित हुआ। जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने बताया कि भारतीय जल सेना के सब लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ पालीवाल के नेतृत्व में झील के अंदर नावों पर योगाभ्यास कर अनूठा संदेश दिया। योग प्रशिक्षक के रूप में भारतीय थल सेना के सब लेफ्टिनेंट अक्षयराज सिंह और डॉ. रामकन्या मेनारिया भी उपस्थित रहे। कुंभलगढ़ दुर्ग पर भी योगाभ्यास हुआ। इधर चित्तौड़ में ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ। जयसमंद झील की पाल भी योगाभ्यास हुआ।

yoga at kumbhalgadh

उदयपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम गांधी ग्राउंड पर हुआ

yoga at gandhi ground udaipur

जयसमंद झील की पाल पर योगाभ्यास

Yoga Jaisamand Pal Salumbar Udaipur

ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर योगाभ्यास

Yoga at historic Chittaurgarh Fort

ऐतिहासिक फलौदी दुर्ग पर भी दिखा उत्साह

Yoga at Phalodi Fort  rajasthan

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: Chief Minister Bhajanlal Sharmacm Bhajanlal Sharma Jaisalmer yogainternational yoga daylatest news in hindirajasthan newsRajsamand Lake Yogaudaipur news updateyoga at fateh sagar pal udaipuryoga at fateh sagar pal West Zone Cultural Centre Udaipur yogaYoga Day Rajasthan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .