AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

टोंक के निवाई में साढ़े छह इंच बारिश: जन जीवन पर असर

Devendra Sharma by Devendra Sharma
June 21, 2025
Reading Time: 2 mins read
monsoon rain in udaipur banswada


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान में मानसून की सक्रियता बढ़ी

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में मानसून की सक्रियता बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटों में पूर्वी राज के कुछ भागों में भारी और अतिभारी बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी राज में सर्वाधिक 165 मिलीमीटर यानी करीब साढ़े छह इंच बारिश टोंक जिले के निवाई दर्ज की गई। Very Heavy Rainfall in Rajasthan

भारी और अति भारी बारिश वाले कई इलाकों में जल भराव होने से आमजन पर असर नजर आने लगा है। आगामी दिनों में बंगाल की खाड़ी में बैक टू बैक तंत्र सक्रिय होने के कारण राज्य के कुछ भागों में मानसून गतिविधियां जारी रहने की प्रबल संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना परिसंचरण तंत्र आज दक्षिणी राजस्थान की और पहुंच गया है। आज शनिवार को उदयपुर, जोधपुर, अजमेर व कोटा संभाग में कहीं-कहीं भारी और अतिभारी बारिश हो सकती है। जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। भरतपुर, कोटा और जयपुर संभाग के कुछ भागों में पुनः 22 से 24 जून को कहीं भारी और अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

नदी नाले उफान पर : कई जलाशयों में तेजी से बढ़ा जलस्तर

टोंक जिले में निवाई, पीपलू और आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश से नदी नाले उफान पर है। कुछ जगह घरों और सरकारी कार्यालयों में बारिश का पानी घुसने से नुकसान हुआ है। पीपलू क्षेत्र में मासी नदी उफान पर होने के बावजूद बीती रात रपट पार करते समय एक पिकअप गाड़ी नदी में पलट गई। इसको बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। भारी और अति भारी बारिश के चलते कई जलाशयों में पानी की तेजी से आवक शुरू हो गई है। बीसलपुर बांध के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हो रही है।

पिछले 24 घंटों में इन स्थानों पर 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई

  • स्थान : बारिश
  • निवाई : 165
  • अलीगढ़ : 118
  • चाकसु : 153
  • मनोहरपुरा : 125
  • कोट खावडा : 120
  • कोटा : 115
  • फागी : 108
  • रायथल : 140
  • बूंदी : 116
  • केशरपुरा : 107
  • भदेसर : 100
  • सीकराईः 119
  • रामगढ़ पचवारा : 102
  • नडोती : 115
  • खातौली : 114
  • पिपलदा : 108
  • चौथ का बरवाड़ा : 139

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newslatest news in hindiMonsoon activity increased in Rajasthanrain in rajasthanrajasthan newsudaipurudaipur news updateudaipur rainVery Heavy Rainfall many places in Rajasthan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .