AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मानसून 24 घंटों में आगे बढ़ सकता: 20 या 21 जून को राजस्थान में प्रवेश की उम्मीद

Devendra Sharma by Devendra Sharma
June 13, 2025
Reading Time: 1 min read
LONG RANGE FORECAST FOR THE 2024 SOUTHWEST MONSOON SEASON RAINFALL


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पूर्वी हवाएं सक्रिय होने से मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हुई

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हवाओं की दिशा बदलने से दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की उम्मीदें बढ़ी है। अगले 24 घंटों के दौरान मानसून विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ में आगे बढ़ने के लिए पस्थितियां अनुकूल हैं। इधर मौसम विभाग के अनुमान अनुसार 20-21 जून तक मानसून गुजरात, एमपी, यूपी और राजस्थान के कुछ हिस्सो तक पहुंच सकता है। Monsoon update 2025

मौसम विभाग द्वारा आज शुक्रवार को जारी पूर्वानुमान अनुसार आज दक्षिणी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है व बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाएं सक्रिय है। आगामी दिनों में मानसून के पूर्वी व मध्य भारत के भागों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। Monsoon update 2025

मानसून 13 मई 2025 से 19 मई के बीच हर दिन आगे बढ़ा था। उसके बाद 24 मई, 25 मई और 26 मई को भी प्रगति की, लेकिन उसके बाद से मानसून ठिठक सा गया। वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटा, पुरी, सैंडहेड द्वीप, बलूरघाट से होकर गुजर रही है। 4 जून 2025 से मानसून इसी स्थिति में ठिठका हुआ है।

आज उदयपुर, कोटा व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में तेज आंधी-बारिश की प्रबल संभावना

आज 13 जून को उदयपुर कोटा व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद तेज आंधी-बारिश होने तथा जोधपुर, बीकानेर जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 45 से 48 डिग्री दर्ज होने, तीव्र हीटवेव का दौर जारी रहने की प्रबल संभावना है। 14 जून को उदयपुर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मानसून पूर्व की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है।

जोधपुर, बीकानेर संभाग में हीटवेव का दौर जारी रहने व दोपहर बाद कहीं-कहीं मेघगर्जन अंधड़ व हल्की बारिश होने की संभावना है। मानसून पूर्व की आंधी बारिश की गतिविधियों में 15 जून से और बढ़ोतरी होने तथा तापमान में और 2 से 4 डिग्री गिरावट होने से हीटवेव से राहत की संभावना है।

राजस्थान के कई भागों में हीटवेव और तीव्र हीटवेव का दौर बना हुआ

फिलहाल राजस्थान के कई भागों में हीटवेव और तीव्र हीटवेव का दौर बना हुआ है। अगले 48 घंटों में राजस्थान के कई भागों में हीटवेव और तीव्र हीटवेव का दौर जारी रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर और आसपास के क्षेत्रों में आज शुक्रवार और कल शनिवार को अधिकतम तापमान 48 डिग्री पार करने की प्रबल संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: hindi news monsoon 2025IMD AlertIMD forecast for udaipur rajasthanlatest news in hindiMonsoon update 2025rain in rajasthanRajasthan Monsoon 2025 updaterajasthan newsrajasthan weather forecastrajasthan weather reportUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .