AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कूल हिल स्टेशन माउंट आबू का तापमान भी औसत से ज्यादा: गर्मी ने हाल किए बेहाल

Lucky Jain by Lucky Jain
June 12, 2025
Reading Time: 1 min read
heat in rajasthan cool hill station Mount Abu temperature is also above to average


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीगंगानगर में इस सीजन में पहली बार 48 पर पहुंचा दिन का पारा

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मानसून के आने से पहले करीब-करीब पूरा राजस्थान तप रहा है। खास बात यह है कि आम तौर पर हर साल बड़ी संख्या में लोग गर्मी के दिनों में हिल स्टेशन माउट आबू में ठंड का अहसास करने जाते है, लेकिन माउंट आबू में भी अधिकतम तापमान 33 डिग्री पर पहुंच गया है, जो कि औसत अधिकतम तापमान से 1.9 डिग्री अधिक है। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान भी औसत से ऊपर आ गया है। heat in rajasthan : cool hill station Mount Abu temperature is also above to average

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया, जो कि औसत से 6.5 डिग्री अधिक है। यहां इस सीजन में पहली बार दिन का तापमान 48 डिग्री पर पहुंचा है। श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया जो कि औसत से 7.5 डिग्री अधिक है। इसी से पता चल जाता है कि वहां के लोग किस प्रकार भीषण गर्मी से बेहाल होंगे। मौसम विभाग के अनुसार 12 और 13 जून को श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ में अधिकतम तापमान 48 डिग्री से ऊपर दर्ज होने यानी भीषण लू की प्रबल संभावना है।

उदयपुर में औसत से 4.3 डिग्री अधिक है दिन का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को उदयपुर में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री दर्ज किया गया जो कि औसत से 4.3 डिग्री अधिक है। रात का तापमान 29.4 डिग्री रहा जो कि औसत से 2.7 डिग्री अधिक है। ऐसे में उदयपुर में भी दिन और रात में गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है।

कई जिलों में रात का तापमान 30 डिग्री से ऊपर

राजस्थान के कई जिलों में रात का तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार रात को न्यूनतम तापमान भीलवाड़ा में 31.5, बीकानेर 31.8, जयपुर 32.2, जोधपुर 30.3, कोटा 32.2, नागौर 30.7, फलौदी 32.8 और श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया। इन सभी जिलों में आमजन को दिन के साथ ही रात में भी तेज गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscool hill station Mount Abucool hill station Mount Abu temperature is also above to averageheat in rajasthanlatest news in hindiMount AbuRajasthanrajasthan heat red alertrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .