टोंक जिले की बनास नदी पर पिकनिक मनाने गए थे 11 दोस्त
एआर लाइव न्यूज। राजस्थान के टोंक जिले में मंगलवार को दुखद हादसा हुआ, बनास नदी में नहाने के लिए उतरे 8 युवकों की डूबने से मौत हो गयी, वहीं 3 युवकों को रेस्क्यू कर लिया गया है। सभी युवक पिकनिक मनाने बनास नदी गए थे। हादसे की सूचना पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने 8 युवकों की मौत की पुष्टि की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे को लेकर शोक जताया है, वहीं पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया है। 8 youths died due to drowning in Banas river tonk rajasthan, CM expressed grief
पुलिस ने बताया कि सभी युवक जयपुर के हसनपुरा, घाटगेट, रामगंज और पानीपेच क्षेत्र के रहने वाले हैं। 11 युवक मंगलवार को पिकनिक मनाने जयपुर से बनास नदी पहुंचे थे। सभी युवक नहाने के लिए बनास नदी में उतरे, पानी की गहरायी का अंदाजा नहीं होने से युवक थोड़ा आगे चले गए और नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से डूब गए। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और आपदा प्रबधंन टीम की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। तीन युवकों को तो बचा लिया गया, लेकिन 8 युवकों को जब तक नदी से बाहर निकाला जा सका, इनकी मौत हो चुकी थी।

एक-दूसरे को बचाने में डूबे
जानकारी के अनुसार शुरूआत में नदी के तेज बहाव की चपेट में आए युवक को अन्य साथियों ने डूबते देखा तो वे उसे बचाने के लिए नदी में आगे तक चले गए और एक-दूसरे को बचाने के चलते सभी पानी के तेज बचाव की चपेट में आ गए और डूब गए। 8 youths died due to drowning in Banas river tonk rajasthan, CM expressed grief
क्लिक कर यह भी पढ़ें : उदयपुर की सोम नदी में डूबे तीन सगे भाई-बहन
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


