उम्र से ज्यादा अपराध : नाबालिग रहते भी की वारदातें, हाईवे लूट गैंग टाईगर बाबा-425 का सरगना, दो वर्षों में दर्ज हुए 13 प्रकरण
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर की गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने हाईवे पर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह टाईगर बाबा-425 का सरगना करनाउवा, खेरवाड़ा निवासी नितेश उर्फ कुका लिम्बात (20) पुत्र बाबुलाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लूटी गयी बाईक भी बरामद की गयी है। आरोपी उदयपुर पुलिस का वांटेड क्रिमिनल है, पिछले दिनों हुईं हाईवे लूट की 4 वारदातें कबूली हैं, जिसमें एक वारदात तो जिले के कल्याणपुर थाने के पुलिस एएसआई के साथ की थी। पूर्व में भी उसके खिलाफ संगीन अपराधों में 9 मुकदमें दर्ज हैं। highway loot in udaipur
गोवर्धनविलास थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला ने बताया कि खेरवाड़ा के उपला फला, करनाउवा निवासी 20 वर्षीय नितेश उर्फ कुका लिम्बात पुत्र बाबुलाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी खेरवाड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। आपराधिक प्रवृति और आपराधिक रिकॉर्ड देखते हुए इसकी 6 महीने पहले ही हिस्ट्रीशीट खोली थी। आरोपी के कब्जे से लूटी गयी बाईक बरामद की है। आरोपी गोवर्धनविलास, टीडी, कल्याणपुर व बाघपुरा थाना क्षेत्रों के हुई लूट के चार प्रकरणो में वांछित है। इसके विरूद्ध पूर्व में भी चोरी, लूट, हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट के 9 प्रकरण दर्ज हैं। Udaipur police arrest Wanted criminal and key accused of leader of highway loot gang
एक ही रात में हाईवे पर की दो वारदातें : ये वारदातें कबूलीं
- 21 अप्रेल 2025 को टीडी निवासी हरि शंकर पुत्र शंभू लाल उसकी बाइक से उदयपुर जा रहा था, तभी काया में उण्डावेला के पास हाईवे पर बाइक पर आए नकाबपोश तीन बदमाशों ने उसे जबरन रोका और तलवार दिखाकर मारपीट कर उसकी बाईक, मोबाईल और रूपए लूट कर फरार हो गए।
- 11 अप्रेल 2025 कल्याणपुर थाने में प्रार्थी थाने के ही पुलिस एएसआई ने रिपोर्ट दी कि वह शादी समारोह में जा रहे थे, कि रास्ते में माण्डवा घाटी ईंट भट्टा के पास अज्ञात बदमाशों ने तलवार दिखाते हुए जबरन रोका और मारपीट कर मोबाईल, नगदी व एक बैग लूट फरार हो गए।
- 20 मार्च को प्रार्थी ने टीडी थाने में रिपोर्ट दी कि वह उसकी बाइक से घर जा रहा था। हाई-वे पर अज्ञात बदमाश उसे तलवार दिखाते हुए उसकी पावर बाईक लूट फरार हो गये।
- 20 मार्च 2025 को बाघपुरा थाने में प्रार्थी ने रिपोर्ट दी कि वह बाईक से जा रहा था। बाघपुरा से नेनबारा रोड पर धरतीमाता मंदिर के पास हाईवे पर अज्ञात बदमाशों ने उसे जबरन रोका, तलवार दिखाकर उसकी बाईक लूट फरार हो गए।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


