AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

साइटेक्स होटल्स ने सार्वजनिक भूमि पर किया था कब्जा, निगम टीम ने हटाया

Lucky Jain by Lucky Jain
June 6, 2025
Reading Time: 1 min read
udaipur nagar nigam team demolished encroachment of cytex hotels india pvt. ltd


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

होटल लीला पैलेस के पीछे नागरवाड़ी में घाट की तरफ जाने वाले सार्वजनिक मार्ग पर था अवैध कब्जा

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नगर निगम की टीम ने नागरवाड़ी में कार्रवाई करते साइटेक्स होटल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया है। होटल के राकेश काबरा ने सार्वजनिक भूमि पर गेट लगाकर रास्ता बंद कर कब्जा किया हुआ था। udaipur nagar nigam team demolished encroachment of cytex hotels india pvt. ltd

नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि शिकायत मिली थी कि कुछ समय पहले नागरवाडी लीला पैलेस हॉटल के पीछे घाट की तरफ जाने वाले सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमी साइटेक्स होटल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के राकेश काबरा द्वारा गेट लगाकर रास्ता बन्द कर दिया है। मामला संज्ञान में आने पर नगर निगम द्वारा नियमानुसार नोटिस दिए गए, लेकिन राकेश काबरा द्वारा एक भी बार नोटिस का जवाब नहीं दिया गया और न ही अपनी स्वामित्व के कोई भी दस्तावेज नगर निगम कार्यालय में प्रस्तुत किए। जिस पर आज शुक्रवार को राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 245 अर्न्तगत कार्रवाई करते हुए गेट को हटाकर नगर निगम का बोर्ड लगाया गया है।

राजस्व अधिकारी ने किया मौका निरीक्षण, नियमानुसार दिए नोटिस

नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि नागरवाडी लीला पैलेस हॉटल के पीछे घाट की तरफ जाने वाले सार्वजनिक मार्ग पर साइटेक्स होटल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के राकेश काबरा द्वारा गेट लगाकर रास्ता बन्द कर दिया था। जिस पर निगम राजस्व अधिकारी द्वारा मौका निरीक्षण कर वस्तु स्तिथि की जानकारी ली गई, राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर ने नियम अनुसार नोटिस भी जारी किए लेकिन नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया। इस कारण निगम आयुक्त राम प्रकाश के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक विजय जैन, मोहित अग्निहोत्री एवं राहुल मीणा द्वारा मौके पर जाकर अतिक्रमण कर लगाए गए गेट को हटवा नगर निगम का बोर्ड लगाया।

अतिक्रमण की सूचना नगर निगम को दें

नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा है कि शहरवासी किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कोई भी स्थाई या अस्थाई अतिक्रमण नहीं करेंए साथ ही शहर में यदि कहीं पर भी अतिक्रमण होते पाया जाता है तो उसकी सूचना नगर निगम में दें। निगम द्वारा तुरंत कार्रवाई कर अतिक्रमण को हटाया जाएगा। शहर की सुंदरता के साथ समझौता नहीं किया जाएगा। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में शहर वासियों का सहयोग अपेक्षित है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscytex hotels india pvt. ltd in nagarwadi near leela palace hotel udaipurcytex hotels india pvt. ltd in udaipurcytex hotels india pvt. ltd udaipurlatest news in hindinagar nigam udaipurRajasthanrajasthan newsudaipurudaipur nagar nigamudaipur nagar nigam team demolished encroachment of cytex hotels india pvt. ltdUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .