AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर: ट्रक ने बीटेक छात्रों को कुचला, ट्रक चालक आधा किलोमीटर तक दोनों छात्रों को घसीटता ले गया

Lucky Jain by Lucky Jain
May 31, 2025
Reading Time: 1 min read
udaipur two students died in accident truck hits their bike


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तेज रफ्तार ने बुझाए दो घरों के चिराग : इकलौती संतान था एक छात्र, परीक्षा देकर लौट रहे थे दोनों छात्र

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के देबारी पावर हाउस के पास महिन्द्रा शोरूम के सामने हाईवे पर आज शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो छात्रों को कुचल दिया। हादसे में दोनों छात्रों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। दोनों छात्र गीतांजलि इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की परीक्षा देकर लौट रहे थे। udaipur: two students died in accident truck hits their bike

प्रतापनगर थाने के हेडकांस्टेबल अमर सिंह ने बताया कि हादसे में नाथद्वारा निवासी भव्य (19) पुत्र पुनीत पालीवाल और तिलकराज सिंह (20) पुत्र हरनाथ सिंह चौहान की मौत हुई है। दोनों छात्र गीतांजलि इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की परीक्षा देकर बाइक से लौट रहे थे। आज शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हाईवे पर देबारी पावर हाउस के पास महिन्द्रा शोरूम के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने छात्रों की बाइक को पीछे से टक्कर मारी और दोनों को कुचल दिया।

छात्रों की बाइक को टक्कर मारने के बाद भी रूका नहीं ट्रक चालक

ट्रक की टक्कर से बाइक सहित दोनों छात्र ट्रक के खलासी साइड से टायर के नीचे फंस गए, इसके बावजूद ट्रक चालक ने ट्रक नहीं रोका और करीब आधा किलोमीटर तक घसीटता ले गया। टायर के नीचे आने से दोनों छात्रों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं भीड़ इकट्ठी होती देख चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ इकट्ठी हो गयी। सूचना पर पुलिस मौके पहुंची। शवों को मोरचरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी।

तिलकराज इकलौती संतान था, बुझ गया चिराग

पुलिस ने जब दोनों छात्रों की मौत की सूचना उनके परिजनों को दी तो घर में कोहराम मच गया। बच्चों के शव देखकर पिता बेसुध से हो गए, जिन्हें रिश्तेदारों ने संभाला। तिलकराज चौहान तो उसके माता-पिता की इकलौती संतान था। इस हादसे ने न सिर्फ दो छात्रों की जिंदगी छीनी, बल्कि दो घरों के चिराग ही बुझा दिए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: accident in udaipurar live newsdebari power house pratapnagar police thana udaipurlatest news in hindipratapnagar police thana udaipurRajasthanrajasthan newstruck hits biketruck hits bike in udaipurtwo students died in accident truck hits their bikeudaipurUdaipur newsudaipur news updateudaipur two students died in accident truck hits their bike at debari power houseudaipur: two students died in accident truck hits their bike

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .