जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। वाइल्ड लाइफ संरक्षण को लेकर कई लोग अलग-अलग स्तर पर अलग-अलग प्रयास कर रहे हैं और मिशन चलाकर काम कर रहे हैं। लेकिन अगर कोई वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन को अपने प्रोफेशन में ही शामिल कर अनूठा मिशन शुरू कर दे तो चर्चा होगी ही। जयपुर की ज्वेलरी डिजाइनर प्रज्ञा टिबरेवाल ने ऐसा ही एक ऐसा मिशन ज्वेलरी डिजाइन के जरिए शुरू किया हुआ है, जो हर पल सेव द टाइगर का संदेश देता है। Jewellery designer Pragya Tibrewal Save the Tiger message through fashion Jewellery
ज्वेलरी डिजाइनर प्रज्ञा टिबरेवाल फैशन को केवल सौंदर्य नहीं, बल्कि सोच को बदलने का माध्यम मानती हैं। उन्होंने अपने डिजाइनों के जरिए ‘सेव द टाइगर’ जैसे सामाजिक संदेश को ज्वेलरी के माध्यम से प्रस्तुत किया है। प्रज्ञा द्वारा डिजाइन किए गए आभूषण पूरी तरह हस्तनिर्मित हैं और इन्हें बाघ की घटती संख्या की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। प्रज्ञा चाहती हैं कि उनकी ज्वैलरी पहनने वाला हर व्यक्ति न केवल आकर्षक दिखे, बल्कि खुद को समाज और पर्यावरण के प्रति जागरूक और जिम्मेदार भी महसूस करे। प्रज्ञा टिबरेवाल का कहना है, टाइगर ज्वेलरी न केवल सौंदर्य का प्रतीक है, बल्कि यह शक्ति, साहस और सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतिनिधित्व करती है। विभिन्न संस्कृतियों में बाघ को शक्ति, साहस और संरक्षण का प्रतीक माना गया है।

जब डिजाइन बोले समाज की भाषा
प्रज्ञा को बचपन से ही डिज़ाइनिंग का शौक रहा है। समय के साथ यही रचनात्मकता उनके पेशे की पहचान बन गई। लेकिन उन्होंने इसे सिर्फ सौंदर्य तक सीमित न रखते हुए, इसे समाजसेवा का सशक्त माध्यम बना दिया। उनके नए कलेक्शन में टाइगर की आकर्षक आकृति को बेहद खूबसूरती और सटीकता से गहनों में उकेरा गया है – चाहे वो ईयररिंग्स, ब्रोंच, ब्रेसलेट हों या फिर नेकलेस। ये सभी डिजाइन सिर्फ देखने में लुभावने नहीं, बल्कि पहनने वाले को वन्यजीवों की रक्षा की ओर प्रेरित भी करते हैं।

मेन्स के लिए भी कुछ खास
हाल ही प्रज्ञा ने मेन्स के लिए रॉयल टाइगर कलेक्शन लाॅन्च किया गया, इसमें हाथ से तैयार किया गया मिमी गोल्ड-टोन लेपल पिन ब्रोच, शेर के सिर के आकार में खूबसूरती से डिजाइन किया गया है, एक आकर्षक और स्टाइलिश एक्सेसरी है। ये गोल्ड-प्लेटेड धातु से बना है और इसमें स्टिक पिन क्लोजर लगा हुआ है। यह पिन एक छोटे डोर नॉकर जैसा प्रतीत होती है। ऐसे लेपल पिन्स अक्सर परिधानों में शालीनता और व्यक्तित्व जोड़ने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं, और इन्हें जैकेट, ब्लेजर या यहां तक कि टोपी पर भी पहना जा सकता है। इस पिन का आकार लगभग 8–10 मिमी ऊंचाई और चौड़ाई में है।
प्रज्ञा कफलिंक का भी खूबसूरत कलेक्शन लेकर आई है। इसमें फॉर्मल कपड़ों जैसे सूट या टक्सीडो के साथ पहने जाते हैं। ये आमतौर पर धातु से बने होते हैं जिन पर गोल्ड-टोन फिनिश होता है, जो संभवतः गोल्ड-प्लेटेड या पीतल (ब्रास) का भी हो सकता है। ये कफलिंक एक लग्जरी आइटम भी हो सकते हैं या फिर एक स्टाइलिश फैशन एसेसरीज के रूप में भी पहने जा सकते हैं।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


