AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

शिक्षा संबल के समर कैंप में 1500 से अधिक छात्रों का हो रहा सर्वांगीण विकास

Lucky Jain by Lucky Jain
May 26, 2025
Reading Time: 1 min read
hindustan zinc Shiksha Sambal program Summer Camp Inauguration in Udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदुस्तान जिंक के शिक्षा संबल कार्यक्रम के तहत ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविरों में प्रदेश के 6 जिलों 1500 छात्र ले रहे हिस्सा

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिंदुस्तान जिंक के शिक्षा संबल कार्यक्रम के तहत इस वर्ष प्रदेश के 6 जिलों में शुरू हुए ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविरों में 1500 से अधिक छात्र हिस्सा ले रहे हैं। गर्मियों की छुट्टियों में घूमने या सिर्फ खेलकूद के बजाए ये छात्र एक महीने तक घर से दूर पूरे अनुशासन में अध्ययन, खेलकूद और पर्सनेलिटी डवलपमेंट पर फोकस करेंगे। hindustan zinc Shiksha Sambal program Summer Camp Inauguration in Udaipur

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा विद्या भवन सोसायटी उदयपुर के सहयोग से 8वें आवासीय ग्रीष्मकालीन शिविर का औपचारिक शुभारंभ किया गया। 20 मई से 18 जून तक आयोजित होने वाले इस आवासीय प्रशिक्षण शिविरों में उदयपुर, सलुम्बर, राजसमंद, चित्तौडगढ़, भीलवाड़ा एवं अजमेर के राजकीय विद्यालयों के 1500 से अधिक बच्चे उत्साह से भाग ले रहे है।

सब्जेक्ट स्टडी के साथ ही रोबोटिक टेक्नोलॉजी को भी समझेंगे

इस वर्ष आवासीय कैम्प में विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों के अध्ययन, खेलकूद, बौद्धिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ ही डिजिटल कक्षाएं, ओडियो-विजुअल सामग्री, हैंड्स-ऑन गतिविधियां, मिट्टी कला, पॉटरी, वेस्ट सामग्री से क्रिएटिव निर्माण और रोबोटिक्स जैसी उभरती तकनीकों को भी शामिल किया गया है, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।

ग्रीष्मकालीन शिविर के औपचारिक उद्घाटन कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मुरलीधर चौबीसा, हिंदुस्तान जिंक एवं वेदांता की हेड सीएसआर अनुपम निधि, विद्या भवन सोसायटी के सीईओ राजेंद्र भट्ट, विद्या भवन शिक्षा संदर्भ केंद्र के प्रभारी सुभाष शर्मा, कार्यक्रम की समन्वयक डॉ कामिनी उपाध्याय, कमल महेन्द्रू, विद्या भवन सोसायटी की कार्यकारी समिति एवं बोर्ड सदस्य उपस्थित रहे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newshindustan zinchindustan zinc shiksha sambal programhindustan zinc Shiksha Sambal program Summer Camplatest news in hindiRajasthanrajasthan newsSummer Camp in udaipurudaipurUdaipur newsudaipur news updatevedantaVedanta Hindustan Zinc

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .