AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सिंघानिया यूनिवर्सिटी को लेकर NMC ने स्टूडेंट्स और पेरेन्ट्स को किया अलर्ट

Lucky Jain by Lucky Jain
May 24, 2025
Reading Time: 1 min read
NMC Alert to students and parents for singhania university rajasthan and others unauthorized medical colleges


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नेशनल मेडिकल कमीशन ने एडवाइजरी जारी कर बताया सिंघानिया यूनिवर्सिटी MBBS कोर्सेस के लिए नहीं है मान्यता प्राप्त

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने सिंघानिया यूनिवर्सिटी, राजस्थान को लेकर छात्रों और पेरेन्ट्स को सचेत करते हुए एडवाइजरी जारी की है। NMC Alert to students and parents for singhania university rajasthan and others unauthorized medical colleges. एनएमसी ने देश में ऑपरेट हो रहे अनाधिकृत मेडिकल कॉलेज को लेकर अलर्ट जारी किया है कि छात्र और उनके पेरेंट्स अनाधिकृत मेडिकल कॉलेज के किसी भी बहकावे में नहीं आएं और स्पष्ट किया है कि इन कॉलेजों द्वारा ऑफर किए जा रहे मेडिकल कोर्सेस को कानूनी मान्यता प्राप्त नहीं हैं। MBBS (मेडिकल कोर्सेस) के लिए गैर मान्यता प्राप्त कॉलेज की लिस्ट में NMC ने राजस्थान की सिंघानिया यूनिवर्सिटी और पश्चिम बंगाल के संजीबन हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज के नाम जारी कर अलर्ट जारी किया है।

मान्यता के बगैर एमबीबीएस कोर्स ऑफर करने के आरोप

एनएमसी द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार एनएमसी की मान्यता के बगैर एमबीबीएस कोर्स ऑफर करने के आरोप में सिंघानिया यूनिवर्सिटी कानूनी जांच के दायरे में है। यह प्रकरण वर्तमान में राजस्थान उच्च न्यायालय के समक्ष निर्णयाधीन। पूर्व में भी बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने 30 अक्टूबर 2019 और 3 अगस्त 2020 को सार्वजनिक नोटिस के माध्यम से आम जनता को सिंघानिया विश्वविद्यालय को लेकर सावधान और सचेत करने का प्रयास किया था।

सिंघानिया यूनिवर्सिटी ने बोर्ड से आवश्यक अनुमति या मान्यता प्राप्त किए बिना ही एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इसके बाद एनएमसी ने 28 अक्टूबर 2022 को सार्वजनिक नोटिस के जरिए इस चेतावनी को दोहराया था और जनता को प्रवेश लेने से पहले एनएमसी वेबसाइट पर किसी भी मेडिकल कॉलेज की स्थिति को सत्यापित करने की सलाह दी थी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newslatest news in hindiNational Medical Commission (NMC)NMCNMC Alert to students and parentsNMC Alert to students and parents for singhania universityNMC Alert to students and parents for singhania university rajasthan and others unauthorized medical collegesNMC Alert to students and parents for unauthorized medical collegesRajasthanrajasthan newssinghania university rajasthansinghania university unauthorized medical collegesudaipurUdaipur newsudaipur news updateunauthorized medical colleges in india

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .