Home

पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ग्रीस में आया भूकंप

एआर लाइव न्यूज। पाकिस्तान और यूरोप के ग्रीस में बीती देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, वहीं आज सुबह अफगानिस्तान में भूकंप आया। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में रिक्टर स्केल पर 4.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया। भूकंप के झटके जैसे ही लोगों ने महसूस किए, घबराए लोग घरों के बाहर निकलकर खुले स्थानों की तरफ भागे।

यूरोप के ग्रीस और दक्षिणी इटली के बीच भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। अफगानिस्तान में आज सुबह 8.54 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। एशिया के विभिन्न हिस्सों में बार-बार आ रहे भूकंपों ने विशेषज्ञों को भी चिंता ने डाल दिया है और आमजन में भी भय का माहौल है। कुछ दिनों पहले पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Lucky Jain

Recent Posts

मुंबई: 17 बच्चों को बंधक बनाने वाला एनकाउंटर में मारा गया, पुलिस ने बच्चों को किया रेस्क्यू

बंधक बनाकर वीडियो जारी किया तो मचा हड़कंप मुंबई,(एआर लाइव न्यूज)। मुंबई के पवई इलाके…

2 hours ago

उदयपुर के बैंकों में 101 करोड़ रूपयों को वारिस का इंतजार : 1 नवंबर को लगेगा शिविर

संबंधित व्यक्ति अब कर सकेगा क्लेम : 1 नवंबर को उदयपुर में लगेगा विशेष शिविर…

4 hours ago

घूमर महोत्सव 2025 : सातों संभागों में होगा महोत्सव, कामकाजी महिलाएं और गृहिणियां भी करा सकती है रजिस्ट्रेशन

12 वर्ष से अधिक कोई भी किशोरी, युवती और महिलाएं इसमें भाग ले सकती हैं…

5 hours ago

जीएमसीएच में Skill-Up Rhinology कार्यशाला 2025 संपन्न

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में Skill-Up Rhinology कार्यशाला 2025 आयोजित की…

5 hours ago

उदयपुर देहात भाजपा की कार्यकारिणी घोषित

जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने बनाई अपनी नई टीम उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर…

8 hours ago

एसीबी ने होमगार्ड कंपनी कमांडर को 4 हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जयपुर की एसआईयू टीम ने आज गुरूवार को…

9 hours ago