AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

वाह रे नगर निगमः साल भर पहले मदार नहर की सफाई की, कचरे के ढेर उठाना भूल गए

Devendra Sharma by Devendra Sharma
May 16, 2025
Reading Time: 2 mins read
udaipur madar nahar cleaning negligence of nagar nigam udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • साल भर से नहर में ही पड़े है कचरे के 100 से अधिक ढेर
  • इनसे स्वच्छता में अच्छी रैंकिंग की क्या उम्मीद रख सकता उदयपुर
  • अब फिर मानसून का समय आ गया तब तक भी नींद नहीं खुल रही


उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर नगर निगम और उसकी स्वास्थ्य शाखा के अधिकारी शहरी सफाई व्यवस्था को लेकर कितने गंभीर है। इसका किसी को नमूना देखना हो तो समय निकाल कर देवाली पुलिया से प्रताप गौरव केंद्र पुलिया तक मदार नहर पर नजर डालकर आ जाए। इनकी सफाई व्यवस्था की शानदार पोल खुल जाएगी। यह वही मदार नहर है जिसका पानी फतहसागर को भरता है।(udaipur madar nahar)

निगम की स्वास्थ्य शाखा ने पिछले साल मानसून से पहले देवाली पुलिया से होते हुए नीमच खेड़ा, परशुराम कॉलोनी पुलिया, बड़गांव क्षेत्र में प्रताप गौरव केंद्र पुलिया से होते हुए मनोहरपुरा पुलिया तक मदार नहर की सफाई करवाई थी। सफाई कर्मियों ने झाडू लगाकर नहर की सफाई की और नहर में ही जगह जगह कचरा इकट्ठा किया। जिम्मेदार स्वास्थ्य अधिकारी और स्वास्थ्य निरीक्षकों को समय रहते उसी समय कचरे के ढेर को बाहर निकलवाना था, लेकिन किसी का इस तरफ ध्यान तक नहीं गया और आज भी साल भर से नहर में कचरे के ढेर लगे हुए है।(udaipur madar nahar)

udaipur madar nahar cleaning negligence of nagar nigam udaipur -1

देवाली पुलिया से मनोहरपुरा तक साल भर से करीब 100 जगह नहर में कचरे के ढेर पड़े है

नगर निगम के स्वास्थ्य शाखा के अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा ही है कि वर्तमान में देवाली पुलिया से मनोहरपुरा पुलिया के बीच नहर में दीवार के पास-पास करीब 100 कचरे के साल भर से आज भी नहर में ही पड़े है। यह सफाई पिछले साल मानसून से पहले की गई थी और अब इस साल फिर मानसून आने का समय आ गया है।

पोल खुली तो स्वास्थ्य शाखा के अधिकारियों के पास बहाना भी तैयार मिलेगा

मदार नहर की सफाई व्यवस्था को लेकर हमने स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य निरीक्षकों और स्वास्थ्य शाखा की जिम्मेदार टीम की की शहरवासियों के सामने पोल खोलकर रख दी है। अब जब पोल खुली है तो स्वास्थ्य शाखा के अधिकारी अब निगम आयुक्त रामप्रकाश के सामने यह बहाना बनाते मिल जाएंगे कि यह कचरा पिछले साल का नहीं है। हमने तो उस दौरान सफाई करवा दी थी। अभी जो कचरा नजर आ रहा है वह तो नहर में पानी बंद होने के बाद लोगों ने डाला है, लेकिन हम निगम की स्वास्थ्य शाखा के बहाने बाज स्वास्थ्य अधिकारियों को यह भी बता देते है कि आप सच्चे हो तो साल भर की सैटेलाइट इमेज निकलवा कर देख लेना तकनीकी रूप से भी आपकी पोल खुल जाएगी।

यह भी पढ़े : शहर हित और झील पहले या अपनी नौकरी बचाना जरूरी

निगम वालों झूठ मत बोलो, झीलों में सीवर तो गिर रहा है..

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscorruption in nagar nigam udaipurfs madar naharlatest news in hindimadar nahar damage at nimach kheda dewalimadar nahar udaipurMunicipal Corporation Commissioner Ramprakash IASnagar nigamudaipurudaipur madar naharudaipur madar nahar cleaning negligence of nagar nigam udaipurudaipur Municipal CorporationUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .