AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

मातृत्व दिवस समारोह का गीतांजली में भव्य आयोजन: 13 माताएं स्टोरी विनर अवॉर्ड से सम्मानित

Lucky Jain by Lucky Jain
May 10, 2025
Reading Time: 1 min read
mothers day celebration in geetanjali medical college and hospital udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में प्रेक्षा एंटरटेनमेंट के सहयोग से मदर्स डे की पूर्व संध्या पर मातृत्व दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्व.नर्मदा देवी ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं ने क्रीम कलर की पोशाक पहनी हुई थी, जो पूरे कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा रही थी। कार्यक्रम में संघर्ष के बीच मातृत्व का उदाहरण बनने वाली 13 माताओं को स्टोरी विनर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। mothers day celebration in geetanjali medical college and hospital udaipur

मुख्य अतिथि मेवाड़ पूर्व राजपरिवार की सदस्य निवृत्ति कुमारी, विशिष्ट अतिथि एमबी हॉस्पिटल की नर्सिंग अधीक्षक गीता आहारी, सेवानिवृत प्रोफेसर व महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संस्था की संरक्षक सुषमा सिंघवी और गीतांजलि हॉस्पिटल की प्रसूति एवं स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अंजना वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम में गीतांजली हॉस्पिटल एवं गीतांजलि यूनिवर्सिटी के स्टाफ सहित 500 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। आयोजन की संकल्पना को आकार देने में गीतांजलि हॉस्पिटल के मार्केटिंग हेड कल्पेश चंद रजबार, हेड पीआर हरलीन गंभीर और प्रेक्षा एंटरटेनमेंट की डायरेक्टर दीपमाला मेवड़ा ने मुख्य भूमिका निभायी।

छोटी सी चिड़िया गीत पर मां-बेटी की परफॉर्मेंस ने किया भावुक

कार्यक्रम की शुरूआत के साथ ही निव्या पोरवाल ने उनकी बेटी के साथ छोटी सी चिड़िया गीत पर बेहर भावनात्मक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विभिन्न स्तर के संघर्ष को पार करने वाली 13 मदर्स को सम्मानित किया गया। इन 13 माताओं को इनके जीवन संघर्षों, अनुभवों और मातृत्व की भावना के लिए सराहा गया। इनमें मधु भटनागर, भावना पोखरना, शाहिन खान, डॉ. शकुंतला सरूपरिया, गीता सिंह राठौर, देविका टाक, डॉ. माला मट्ठा, भावना जैन, उर्मिला भट्ट, सोहिनी जोशी, उषा मिश्रा, डॉ. सोनिया साहू, मनीषा कपिल को स्टोरी विनर सम्मान से नवाजा गया।

कार्यक्रम में डॉ. सुषमा मोगरी ने मातृत्व, स्वास्थ्य और भावनात्मक सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में जेडीसीए अकेडमी ने श्रीदेवी को समर्पित डांस प्रस्तुत किया। यशोधरा क्लासिकल डांस ने भी कार्यक्रम में सांस्कृतिक गरिमा जोड़ी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .