AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

हाईकोर्ट से स्टे हटते ही दिलीप नाथ को पुलिस ने धरदबोचा, महिला वेशभूषा में पकड़ा गया

Lucky Jain by Lucky Jain
May 9, 2025
Reading Time: 1 min read
udaipur police arrest hardcore wanted criminal dilip nath


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • बिहार से बनवाया फर्जी पासपोर्ट : हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ दर्ज हैं 37 आपराधिक मुकदमें, तीन में था वांटेड
  • एसपी ने घोषित किया हुआ था 10,000 रूपए का ईनाम :

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर पुलिस ने वांटेड ईनामी बदमाश दिलीपनाथ को गिरफ्तार किया है। जबरन जमीन का एग्रीमेंट करा पीड़ित से 35 लाख रूपए अवैध वसूलने के मामले में दिलीपनाथ की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से स्टे लगा हुआ था। पुलिस थाना नाई ने हाईकोर्ट में पैरवी की और 6 मई को बदमाश दिलीप नाथ की गिरफ्तारी पर लगा स्टे ऑर्डर हट गया, जिसके बाद गुरूवार बीती रात पुलिस टीम ने दिलीप नाथ को केवड़े की नाल से धरदबोचा है। खासबात है कि बीती रात दिलीप नाथ उसके परिवार से मिलने के लिए उदयपुर आ रहा था, पुलिस से बचने के लिए उसने महिलाओं का वेशभूषा धारण किया हुआ था, इस दौरान पुलिस ने उसे धरदबोचा।udaipur police arrest hardcore wanted criminal dilip nath

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि कुख्यात अपराधी सीसारमा निवासी दिलीप नाथ पुत्र नारायण नाथ को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। बदमाश के खिलाफ 37 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं और वह तीन मामलों में वांछित था। बदमाश दिलीपनाथ की गिरफ्तारी पर 10 हजार रूपए का ईनाम घोषित किया हुआ था। वर्तमान में वह तीन मामलों में वांछित चल रहा था। कुछ समय पहले एक पीड़ित ने दिलीप नाथ और उसकी गैंग सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवायी थी, जिसमें बताया था कि दिलीप नाथ और उसके साथी पीड़ित का अपहरण कर उसे जबरन रजिस्ट्री ऑफिस ले गए और जबरन उसकी जमीन की रजिस्ट्री करवायी, इसके बाद उसे और बेटी का जाने से मारने की धमकी देकर 35 लाख 50 हजार रूपए की अवैध वसूली की udaipur police arrest hardcore wanted criminal dilip nath

हाईकोर्ट से रोक हटते ही हो गया था फरार

इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए दिलीपनाथ ने हाईकोर्ट में याचिका लगायी थी, जहां हाईकोर्ट से दिलीपनाथ की गिरफ्तारी पर रोक थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने नाई थानाधिकारी लीलाराम को हाईकोर्ट में पैरवी की जिम्मेदारी दी। थानाधिकारी लीलाराम ने हाईकोर्ट में मजबूत पैरवी की, जिसके बाद 6 मई को हाईकोर्ट से दिलीपनाथ की गिरफ्तारी पर लगी रोक हट गयी। इसके बाद से ही दिलीप नाथ फरार हो गया था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

मुखबीर की सूचना पर डीएसपी गिर्वा सूर्यवीर सिंह के नेतृत्व में थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला और देवेन्द्र सिंह की टीम ने मय जाब्ता बीती रात उसका पीछा किया और केवड़े की नाल में स्कॉर्पियो गाड़ी को रोक कर दिलीप नाथ को गिरफ्तार किया। दिलीपनाथ जब पुलिस को मिला, उसने महिलाओं के कपड़े पहने हुए थे। वह परिवार से मिलने और पुलिस की नजरों से बचने के लिए महिला वेशभूषा में उदयपुर आ रहा था। udaipur police arrest hardcore wanted criminal dilip nath

जेल में बैठकर करवायी थी हत्या

पुलिस ने बताया कि दिलीप नाथ कुख्यात अपराधी है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में यह तब आया, जब 2023 में उसने उदयपुर सेंट्रल जेल में बैठकर उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र के राजू तेली की हत्या करवायी थी। दिलीप नाथ का राजस्थान में क्रिमिनल रिकॉर्ड होने के कारण पासपोर्ट बन नहीं सकता था। अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में होने के दौरान दिलीप नाथ एक बदमाश के संपर्क में आया और उसी के जरिए उसने बिहार से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscrime in udaipurcrime in udaipur rajasthanlatest news in hindinai police thana udaipurRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Policeudaipur police arrest hardcore wanted criminal dilip nathudaipur SP Yogesh Goyaludaipur wanted criminal dilip nath

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .