AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पाकिस्तान ने भारत पर हमले का प्रयास किया: बचाव में भारत ने मार गिराए पाक के ड्रोन-मिसाइल

Devendra Sharma by Devendra Sharma
May 8, 2025
Reading Time: 1 min read
pakistan trying to attack on indian army station, india response with advanced air defence system to escalate negated pakistan bid


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत के रक्षा मंत्रालय ने जारी किया बयान : कई स्थानों से बरामद मलबे से पाकिस्तानी हमलों की पुष्टि

  • भारतीय सेना ने मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम से नाकाम किए पाक के नापाक इरादे

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में पाकिस्तान द्वारा बीती रात ड्रोन और मिसाइलों द्वारा भारत में कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया गया। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी हमले को एकीकृत काउंटर यूएएस ग्रिड और वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा बेअसर कर दिया गया। भारत ने पाकिस्तान के आक्रामक प्रयासों को बेअसर भी किया और पाकिस्तान की गतिविधियों का उचित उत्तर भी दिया है। भारत के रक्षा मंत्रालय ने आज गुरूवार को अधिकृत बयान जारी कर यह जानकारी दी। pakistan trying to attack on indian army station, india response with advanced air defence system to escalate negated pakistan bid

रक्षा मंत्रालय के अनुसार ऑपरेशन सिंदूर पर 7 मई 2025 को प्रेस ब्रीफिंग के दौरान, भारत ने अपनी प्रतिक्रिया को केंद्रित, संयत और गैर भड़काऊ बताया था। पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना नहीं बनाने का विशेष उल्लेख किया गया था। यह भी दोहराया गया कि भारत में सैन्य ठिकानों पर किसी भी हमले का उचित उत्तर दिया जाएगा। उसके बावजूद पाकिस्तान ने 07-08 मई 2025 की रात (बीती रात) ड्रोन और मिसाइलों द्वारा अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल,फलोदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया। इन्हें एकीकृत काउंटर यूएएस ग्रिड और वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा बेअसर कर दिया गया। इन हमलों के कई स्थानों से बरामद मलबे पाकिस्तानी हमलों की पुष्टि करते हैं।

भारत ने भी पाकिस्तान की तरह ही उसी क्षेत्र में और उसी तीव्रता से जवाब दिया

रक्षा मंत्रालय के अनुसार आज गुरूवार सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई स्थानों पर वायु रक्षा रडार और प्रणालियों को निशाना बनाया। भारत ने भी पाकिस्तान की तरह ही उसी क्षेत्र में और उसी तीव्रता से जवाब दिया है। लाहौर में एक वायु रक्षा प्रणाली को निष्प्रभावी करने की जानकारी विश्वसनीय रूप से मिली है। भारतीय सशस्त्र बल पाकिस्तानी सेना द्वारा सम्मान करने की स्थिति में मामले को ओर अधिक ना बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। pakistan trying to attack on indian army station, india response with advanced air defence system to escalate negated pakistan bid

तीन महिलाओं और पांच बच्चों सहित 16 निर्दोष लोगों की हुई मौत

रक्षा मंत्रालय के अनुसार पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में मोर्टार और भारी तीव्रता की तोपों का प्रयोग करते हुए नियंत्रण रेखा के निकट अकारण गोलीबारी में तेजी से बढ़ोत्तरी की है। पाकिस्तान की तरह से हुई गोलीबारी के कारण तीन महिलाओं और पांच बच्चों सहित सोलह निर्दोष लोगों की मौत हुई है। भारत ने पाकिस्तान की ओर से मोर्टार और तोपों की अकारण गोलीबारी का उचित उत्तर दिया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsdefence ministryindia defence ministryindia pak tensionindian air defence systeminternational newslatest news in hindinational newspakistanpakistan trying to attack on indian army stationRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .