AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

भारत ने पाकिस्तान पर की एयर स्ट्राइक: 9 आतंकी ठिकानों पर दागी मिसाइलें

Lucky Jain by Lucky Jain
May 7, 2025
Reading Time: 1 min read
India has launched Operation Sindoor on pakistan air strike on 9 Terrorist bases


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेना शुरू कर दिया है। बीती रात करीब डेढ़ बजे भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) स्थित 9 ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। भारत ने हमला उन 9 आतंकी ठिकानों पर किया है, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और आतंकी हमले करवाए गए। एयर स्ट्राइक में तबाह किए गए आतंकी ठिकानों में लश्कर और जैश के मुख्यालय भी शामिल हैं। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर इस हमले की पुष्टि की और जानकारी साझा की है। India has launched Operation Sindoor indian army air strike on 9 Terrorist bases in pakistan

रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा है “भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया है, जो बर्बर पहलगाम आतंकी हमले का सटीक और संयमित जवाब है। पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में नौ आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर टारगेट हमले किए गए। जिसमें सीमा पार से आतंकी योजना की जड़ों को निशाना बनाया गया। महत्वपूर्ण बात यह है कि किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को नुकसान नहीं पहुंचाया गया, जो भारत के सुनियोजित और गैर-उग्र दृष्टिकोण को दर्शाता है। यह ऑपरेशन अनावश्यक उकसावे से बचते हुए अपराधियों को जवाबदेह ठहराने के भारत के संकल्प को रेखांकित करता है। भारत ने लक्ष्यों के चयन और निष्पादन के तरीके में काफी संयम दिखाया है। विस्तृत जानकारी ऑपरेशन के खत्म होने के बाद दी जाएगी।”

इन 9 आतंकी ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक

पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। ये हमले ऑपरेशन सिंदूर के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में किए गए है। पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के डॉयरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा भारत ने 24 मिसाइलें दागी हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsIAFIndia has launched Operation SindoorIndia has launched Operation Sindoor indian army air strike on 9 Terrorist bases in pakistanindia Operation Sindoorindia pak tensionindian air forceindian armyindian army air strike on 9 Terrorist bases in pakistanindian attack on pakistanlatest news in hindinational newsOperation SindoorPakistan violates the Ceasefire in PoonchRajasthanudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .