AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मेवाड़ में खंड बारिश,बीती रात देसूरी में हुई दो इंच बारिश

Devendra Sharma by Devendra Sharma
May 5, 2025
Reading Time: 1 min read
rain in udaipur rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आज दक्षिणी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मेवाड़ सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम में बदलाव आने से गर्मी से काफी राहत मिली है। आज सोमवार को मेवाड़ में कई क्षेत्रों में खंड बारिश हुई जबकि बीती रात पाली जिले के देसूरी में सर्वाधिक 45 मिलीमीटर यानी करीब दो इंच बारिश दर्ज की गई।(rain in udaipur rajasthan)

उदयपुर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह से बादल छाए रहे। इस बीच शहर सहित आसपास के कुछ क्षेत्रों में बारिश के रूप में बादलों ने अपनी मौजूदगी का अहसास भी करवाया। बारिश होने और ठंडी हवाएं चलने से आमजन को गर्मी से काफी राहत मिली है। दक्षिणी राजस्थान में आज कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना है।(rain in udaipur rajasthan)

मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ एक परिसंचरण तंत्र के रूप में पाकिस्तान, पंजाब व आसपास के लगने वाले उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बना हुआ है। वायुमंडल के निचले स्तरों में आज एक परिसंचरण तंत्र उत्तर-पूर्वी राजस्थान व दूसरा दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के ऊपर अवस्थित है।

50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफतार से आंधी चलने की संभावना

आज भी राज्य के जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर व अजमेर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन और 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफतार से आंधी चलने की संभावना है। दक्षिणी राजस्थान में आज कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना है। तेज मेघगर्जन, आंधी-बारिश की गतिविधियां आगामी 4-5 दिन राज्य के दक्षिणी व पूर्वी भागों में जारी रहने की प्रबल संभावना है।

प्रदेश में कई जगह हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बीती रात और सोमवार तड़के उदयपुर संभाग सहित राजस्थान के कई भागों में बारिश दर्ज हुई। मौसम में बदलाव आने से पीछले 24 घंटों में राज्य में कहीं पर भी उष्ण लहर दर्ज नहीं की गई। यानी मौसम में आए बदलाव से लोगों को हीटवेव से राहत मिली है। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जवाई बांध (पाली) में 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newslatest news in hindimausam udaipur imd jaipurrain in udaipur rajasthanrajasthan newsrajasthan weather alertUdaipur mausam newsUdaipur Weather Forecastweather Forecast for rajasthanweather forecast rajasthan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .