AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

भीषण गर्मी के बीच सवा तीन इंच बारिश

Devendra Sharma by Devendra Sharma
May 2, 2025
Reading Time: 1 min read
Heavy rain accompanied by dust storm in Rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जैसलमेर में आंधी से जनजीवन प्रभावित : उदयपुर की पहाड़ियों पर दिखने लगा धूल भरी आंधी का असर

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भीषण गर्मी के दौर के बीच बीती रात राजस्थान के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। भरतपुर जिले के कामां में सर्वाधिक करीब सवा तीन इंच बारिश दर्ज की गई। इधर जैसलमेर, भरतपुर जिले में धूल भरी तेज आंधी के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। उदयपुर में शहर के आसपास की पहाड़ियों पर आज सुबह से धूल भरी आंधी का असर दिखना शुरू हो गया है।(Dust storm in Jaisalmer Bharatpur)

जैसलमेर में गुरूवार शाम करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। कई जगह पेड़ और बिजली के पोल गिरने के साथ ही कई जगह होर्डिंग्स और टीन शेड तेज हवा के साथ उड़ गए। पोल गिरने से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। नागौर जिले में भी देर रात से धूलभरी आंधी चली है। भरतपुर में आज शुक्रवार तड़के भरतपुर जिले में भी अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। । उदयपुर में भी आज आसपास की पहाड़ियां धुंधली नजर आ रही है। यानी उदयपुर में धूल भरी आंधी का आरंभिक असर नजर आने लगा है।(Dust storm in Jaisalmer Bharatpur)

राज्य के कई भागों में आंधी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की प्रबल संभावना

मौसम विभाग के अनुसार बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मेघगर्जन के साथ आंधी बारिश की गतिविधियां आगामी एक सप्ताह के दौरान राज्य के कई भागों में जारी रहने की प्रबल संभावना है। राज्य में आगामी एक सप्ताह हीट वेव की संभावना नहीं है। कई जिलों में अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री गिरावट होने की प्रबल संभावना है

प्रदेश में कई जगह हुई बारिश

बीते 24 घंटों में राज्य में एक दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक 77 मिलीमीटर यानी करीब सवा तीन इंच बारिश भरतपुर जिले के कामां में दर्ज की गई। पिलानी झुंझुनू में 20 मिलीमीटर, राजगढ़ अलवर 20, शाहपुरा भीलवाड़ा 10, तारानगर चुरू 30, रावतसर हनुमानगढ़ 20, श्रीगंगानगर 20, भादरा 20, जैसलमेर में 14 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में कई अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। दूसरी और जोधपुर व उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं उष्ण लहर दर्ज की गई।

आज का मौसम पूर्वानूमान

मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को 2 मई को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। आज एक बार पुनः जोधपुर, बीकानेर, अजमेर,जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ बारिश व तेज आंधी (हवाएं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार) चलने की प्रबल संभावना है।

यह भी पढ़े: मौसम विभाग का पूर्वानुसान सही निकला,मेवाड़ में भी दिख रहा असर

मई के पहले सप्ताह में मेवाड़ सहित प्रदेश में कई भागों में अंधड़,बारिश की संभावना

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: chance of rain and dust strom in rajasthanDust storm in JaisalmerDust storm in Jaisalmer BharatpurHeavy rain in many places in RajasthanIMD Alertimd forecastIMD forecast for udaipur rajasthanimd forecast udaipur rajasthanlatest news in hindimausam news rajasrhanPossibility of storm in Udaipur division as wellrajasthan newsUdaipur mausam newsUdaipur newsudaipur news updateWeather department forecast proved correct

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .