AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.गिरिजा व्यास की हुई अंतिम विदाई

Devendra Sharma by Devendra Sharma
May 2, 2025
Reading Time: 1 min read
congress leader girija vyas on her last ride funeral in udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अंतिम यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत सहित कई राजनेता, गणमान्य नागरिक हुए शामिल

उदयपुर से लेकर नई दिल्ली तक व्यास को याद किया गया

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता डॉ.गिरिजा व्यास का आज शुक्रवार शाम अशोक नगर स्थित मोक्षधाम पर अंतिम संस्कार किया गया। गुरूवार को अहमदाबाद में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। congress leader girija vyas on her last ride funeral in udaipur

शुक्रवार शाम करीब चार बजे दैत्य मगरी स्थित डॉ.व्यास के निवास से अंतिम यात्रा शुरू हुई। उससे पहले बड़ी संख्या में राजनेताओं, विभिन्न समाजों के गणमान्य नागरिकों और व्यास के शुभचिंतकों ने उनकी देह पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने डॉ.व्यास की देह पर कांग्रेस का झंडा और कांग्रेस पार्टी की तरफ से पुष्प चक्र अर्पित किए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भी व्यास के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

शहर के विभिन्न मागों से होते हुए मोक्षधाम पहुंची अंतिम यात्रा

डॉ.व्यास की अंतिम यात्रा दैत्य मगरी स्थित उनके निवास स्थान से रवाना होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अशोक नगर स्थित मोक्षधाम पहुंची। अंतिम यात्रा के दौरान जगह जगह शहरवासियों ने डॉ.व्यास को नमन कर अंतिम विदाई दी। अंतिम यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी, उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, शहर विधायक ताराचंद जैन और ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी भी व्यास को पुष्पाजंलि अर्पित करने दैत्य मगरी स्थित उनके निवास पर पहुंचे।

नई दिल्ली में सीडब्ल्यूसी की बैठक में गिरिजा को श्रद्धाजलि अर्पित की गई

कांग्रेस कार्यसमिति(CWC)की आज शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.गिरिजा व्यास को श्रद्धाजलि अर्पित की गई। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं ने डॉ.व्यास के सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी,राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित सीडब्ल्यूसी के कई सदस्य मौजूद थे।

Tribute to Girija in CWC meeting

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: 79 year old girija vyasar live newscongress leader Girija Vyascongress leader girija vyas on her last ride funeral in udaipurcongress leader girija vyas passes awayCWC MeetingFormer Union Minister Girija Vyaslatest news in hindirajasthan newsTribute to Girija in CWC meetingudaipur congress leader Girija Vyasudaipur congress leader Girija Vyas got burnt in fireudaipur congress leader Girija Vyas got burnt in fire during pooja her dupatta caught fire from deepakUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .