कलेक्टर को ही गुमराह करते होः हम बताते है आपको, झीलों में कहां गिर रहा सीवर
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। झीलों में कहीं पर सीवर नहीं गिरने का जिला कलेक्टर नमित मेहता के सामने दावा करने वाले नगर निगम के अति आत्मविश्वासी अधिकारियों का झूठ पकड़ में आ गया है। (udaipur sewage falling in lakes)
अपनी नाकामी छुपाने के लिए कलेक्टर को गुमराह करने वाले निगम के अधिकारियों अंबावगढ़ क्षेत्र में होटल नेचुरल के पास नगर निगम का ही सीवरेज पंप हाउस बना हुआ है। वहीं से आए दिन सीवर उफन कर रंगसागर(पिछोला) में गिर रहा है। यह समस्या कोई एक दिन की नहीं है, आए दिन यहां सीवर झील में गिरता है। इस सीवरेज लिफ्टिंग स्टेशन पर मोटर नियमित नहीं चलने और निगम की मॉनिटरिंग नहीं होने से झील में सीवर गिर रहा है। यह तो एक उदाहरण है, बारीकी से देखे तो अभी भी कई जगह पीछोला और फतहसागर झीलों में सीवर गिरता नजर आ जाएगा। (udaipur sewage falling in lakes)
बैठक में जिस वक्त दावा कर रहे थे, उस समय भी झील में सीवर गिर रहा था
नगर निगम के अधिकारी मंगलवार को जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान झीलों में कहीं पर भी सीवर नहीं गिरने का दावा कर रहे थे, उस दौरान भी अंबावगढ़ क्षेत्र में होटल नेचुरल के पास लिफ्टिंग स्टेशन बंद होने से सीवर सीधा रंगसागर (पीछोला झील) में गिर रहा था। इस बैठक की एआर लाइव न्यूज में खबर प्रकाशित होते ही झील प्रेमियों ने एआर लाइव न्यूज टीम को तत्काल मौके के फोटो और वीडियो भेज कर निगम अधिकारियों के दावों की पोल खोल कर रख दी। बैठक में निगम अधिकारियों ने मासूमियत भरे शब्दों से कलेक्टर को तो गुमराह कर लिया, लेकिन झीलों को गुमराह नहीं कर सकते है।
यह भी पढ़े : निगम के अधिकारियों ने कैसे कलेक्टर को ही गुमराह कर दिया
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


