एआर लाइव न्यूज। झारखंड के बोकारो जिले के लुगू पहाड़ की तलहटी में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़े में 8 नक्सली मारे गए हैं, इस मुठभेड़ में ईनामी नक्सली विवेक और अरविंद यादव भी मारे गए हैं। विवेक पर एक करोड़ रुपये का इनाम और अरविंद यादव पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। नक्सलियों के 8 शव बरामद करने के साथ ही पुलिस ने इनसे भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। jharkhand bokaro Encounter 8 Naxalites killed
जानकारी के अनुसार झारखंड पुलिस और सुरक्षाबलों की टुकड़ी नक्सलियों के इलाके में दौरा कर रही थी, तभी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। पॉजीशन लेते हुए जवाबी हमले में झारखंड पुलिस और केंद्रीय बलों के जवानों ने नक्सलियों के पर फायरिंग की। इसमें 8 नक्सली मारे गए हैं, इसमें तीन इनामी नक्सली थे। jharkhand bokaro Encounter 8 Naxalites killed
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


