- उदयपुर संभागीय आयुक्त और संभाग के तीन कलेक्टर भी हुए सम्मानित
- डॉ. विपिन माथुर भी हुए सम्मानित
जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। लोक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में जयपुर के हरीश चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान में सोमवार को लोक सेवा दिवस समारोह आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री ने लोक सेवकों को उत्कृष्टता पुरस्कार-2025 व राजस्थान संपर्क पोर्टल पुरस्कार से सम्मानित किया। समारोह में उदयपुर संभागीय आयुक्त और संभाग के तीन जिला कलेक्टर को भी सम्मानित किया गया।(Civil Service Day 2025)
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी को जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में ओलंपिक खेल लैक्रोज में उत्कृष्टता हेतु अभिप्रेरणा के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया। लैक्रोज प्रशिक्षक नीरज बत्रा के निर्देशन में सात महिला खिलाडि़यों एवं तीन पुरुष खिलाडि़यों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसमें महिला खिलाडि़यों ने एशियन चौंपियनशिप में रजत पदक जीता था।(Civil Service Day 2025)

राजसमंद, प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा कलेक्टर भी हुए सम्मानित
मुख्यमंत्री ने संपर्क पोर्टल पर शिकायत निस्तारण को लेकर किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए उदयपुर संभाग से राजसमंद कलेक्टर बालमुकुंद असावा, प्रतापगढ़ कलेक्टर डॉ.अंजलि राजोरिया और बांसवाड़ा कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव को सम्मानित किया। अंजलि राजोरिया और बालमुकुंद असावा उदयपुर में भी सेवाएं दे चुके है। इनके अलावा जिला कलेक्टर आशीष गुप्ता(अलवर) अजय सिंह राठौड़ (झालावाड़) गौरव अग्रवाल (जोधपुर) चिन्मयी गोपाल (झुन्झुनू) कमर उल जमान चौधरी (सीकर) डॉ. निशांत जैन (बाड़मेर) को भी राजस्थान संपर्क पोर्टल पुरस्कार प्रदान किया गया।

आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य भी हुए सम्मानित
समारोह में उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विपिन माथुर को मेरा अस्पताल मेरी जिम्मेदारी नवाचार के लिए संस्था विभाग श्रेणी में मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य सचिव सुधांश पंत और पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें



