मुजफ्फरपुर,(एआर लाइव न्यूज)। बिहार के मुजफ्फरपुर में बुधवार को भीषण अग्निकांड हुआ है। दलित बस्ती में लगी भीषण आग में 50 से ज्यादा घर झुग्गियां जलकर खाक हो गयीं, आग से घिरे 4 बच्चे जिंदा जल गए, जबकि 15 बच्चे लापता बताए जा रहे हैं। 7 दमकल गाड़ियों और 25 कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। massive fire in muzaffarpur dalit basti 50 slum houses burn 4 kids burnt alive
बताया जा रहा है कि हादसा मुजफ्फपुर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मणि पंचायत स्थित दलित बस्ती में हुआ है। जहां शार्ट सर्किट से सबसे पहले गोलक पासवान के घर में आग लगी और फिर तेज हवाओं के चलते देखते ही देखते आग ने बस्ती के 50 घरों को चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि पासवान के घर में मौजूद बच्चों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और वे आग की लपटों से घिर गए। हादसे में मृतक चारों बच्चे एक ही परिवार के हैं।
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, लापता बच्चों को तलाश रहे
आग देखकर बस्ती और क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई है, आग से घिरे घरों के 15 बच्चे लापता बताए जा रहे हैं। आपदा प्रबंधन विभाग सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देगा। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड आग बुझाने का प्रयास कर रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही हैं। पीड़ित परिवार बच्चों की तलाश कर रहे हैं। पूरा गांव गमगीन है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दौरान एक सिलेंडर ब्लास्ट भी हुआ।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

