AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर: अंधड़ में पूर्व मुख्यमंत्री सुखाड़िया की मूर्ति टूटी, देर रात 61 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

Devendra Sharma by Devendra Sharma
April 12, 2025
Reading Time: 1 min read
Udaipur storm came at late night Statue of former Chief Minister Sukhadia broken in storm


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति आर वेंकटरमण ने 36 साल पहले इस मूर्ति का किया था अनावरण

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। बीती रात उदयपुर सहित प्रदेश में कई जगह आए अंधड़ ने काफी नुकसान पहुंचाया। खास बात यह है कि उदयपुर शहर में सुखाड़िया सर्कल के पास पार्क में स्थापित पूर्व मुख्यमंत्री और आधुनिक राजस्थान के निर्माता कहे जाने वाले मोहनलाल सुखाड़िया की मूर्ति पर पेड़ गिरने से सुखाड़िया की प्रतिमा भी टूट कर जमीन पर आ गिरी। Udaipur storm came at late night winds speed 61 km per hour Statue of former Chief Minister Sukhadia broken in storm

बीती रात करीब दो बजे उदयपुर में तेज हवाओं का दौर शुरू हुआ। मौसम विभाग के अनुसार उदयपुर में अधिकतम 61 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली और करीब एक घंटे अंधड़ का असर रहा। इस दौरान रात 2 बजकर 35 मिनट पर हवा की रफ्तार की सबसे अधिक 61 किमी प्रति घंटा रही। उदयपुर शहर में 6 एमएम बारिश हुई।

दोपहर दो बजे तक किसी ने सुध नहीं ली.!

बीती रात अंधड़ के दौरान सुखाड़िया सर्कल पार्क में एक विशालकाय पेड़ गिरा, यह पेड़ पार्क में स्थापित पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया की मूर्ति पर गिरा, जिससे मूर्ति टूट कर जमीन पर गिर गयी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। 18 जुलाई 1989 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति आर वेंकटरमण ने इस मूर्ति का अनावरण किया था।

हैरानी की बात यह है कि दोपहर दो बजे तक भी न तो कांग्रेस के किसी नेता या पदाधिकारी नेता ने मौके पर पहुंचने की जहमत उठायी और न ही प्रशासन का कोई प्रतिनिधि मौके पर आया। दोपहर करीब सवा दो बजे मोहनलाल सुखाड़िया के बेटे अरूण सुखाड़िया मौके पर पहुंचे और हालात को देखते हुए चिंता भी जतायी और अफसोस जाहिर किया। उन्होंने कहा कि समय रहते पेड़ की छंगाई कर ली जाती तो आज यह हालात नहीं बनते। उन्होंने बताया कि उन्होंने पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, शहर विधायक ताराचंद जैन और निगम के अधिकारियों को भी सूचना दी है, उसके बावजूद दोपहर तक कोई प्रतिमा की सुध लेने नहीं आया। यह आधुनिक राजस्थान के निर्माता का अपमान है।

कई जगह पेड़ गिरे, वाहनों को भी हुआ नुकसान

अंधड़ के कारण शहर में करीब 25-30 जगह पेड़ गिरे। इससे कुछ वाहनों को भी नुकसान हुआ है। नगर निगम ने पेड़ हटाने के लिए तीन टीमें बनाई है जो अंधड़ से टूटे पेड़ हटाकर रास्ता बहाल करने में लगी हुई है। शहर में कई क्षेत्रों में होर्डिंग भी तेज हवाएं के साथ उड़ गए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscongress leader mohan lal sukhadiaf former Chief Minister Sukhadia broken in stormformer Chief Minister mohan lal Sukhadiaformer Chief Minister Sukhadialatest news in hindimohan lal sukhadiarajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updateUdaipur storm came at late nightUdaipur storm came at late night winds speed 61 km per hour

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .