जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान की भाजपा सरकार ने पिछली कांग्रेस सरकार के एक और फैसले को बदलते हुए 12 नगर पालिकाओं को फिर से ग्राम पंचायत में बदल दिया गया है। राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद भाजपा सरकार ने यह निर्णय लेकर इन पालिकाओं के गठन की अधिसूचना को निरस्त कर इस संबंध में नई अधिसूचना जारी कर दी है। इनमें उदयपुर के ऋषभदेव और सलूंबर की सेमारी और चावंड नगर पालिका भी शामिल है जो अब वापस ग्राम पंचायत बन गयी है। (rajasthan government cancelled 12 municipalities formation notification including Rishabhdev, Semari and Chavand)
राजस्थान के स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान 12 नगर पालिकाओं के पुनर्गठन को लेकर सरकार की मंशा स्पष्ट की थी। उन्होंने कहा था कि पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा बिना उचित अध्ययन और प्रक्रियाओं का पालन किए बगैर नगर पालिकाओं का गठन किया गया था। इससे न केवल प्रशासनिक जटिलताएं बढ़ीं, बल्कि स्थानीय जनता को भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वर्तमान सरकार ने इस मामले की समीक्षा करने के बाद हाईकोर्ट के आदेश के तहत पालिका गठन को रद्द करने की प्रक्रिया पूरी की।
ये नगर पालिकाएं फिर बनी ग्राम पंचायत
- ऋषभदेव, उदयपुर
- घाटोल, बांसवाड़ा
- पोंख, झुंझुनू
- रायपुर, भीलवाड़ा
- जावाल, सिरोही
- रानी, अलवर
- खीरनी, सवाई माधोपुर
- लालगढ़ जाटान, श्रीगंगानगर
- रामदेवरा, जैसलमेर
- रानीवाड़ा, जालौर
- सेमारी, सलूंबर
- चावंड, सराड़ा
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


