हिंदुस्तान जिंक द्वारा ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित सखी फेस्ट
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान के 76वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में हो रहे कार्यक्रमों के तहत हिंदुस्तान जिंक ने ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सखी फेस्ट आयोजित किया है। जिंक सिटी उदयपुर में आयोजित सखी फेस्ट में राजस्थानी संस्कृति का उत्सव मनाया गया। 30 से अधिक इंटरैक्टिव स्टॉल, मनोरंजन क्षेत्र और लाइव प्रदर्शनों के साथ, उत्सव ने सभी आयु समूहों के उपस्थित लोगों के लिए एक जीवंत और मनोरंजक अनुभव प्रदान किया। hindustan zinc sakhi fest
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रिंटिंग, मिट्टी के बर्तन, कठपुतली, बुनाई, टेराकोटा कला और मिट्टी की मूर्ति बनाने के लाइव प्रदर्शनों के माध्यम से कला, शिल्प और सांस्कृतिक प्रदर्शनों का समावेश दिखाया गया, जिसमें राजस्थान की विविध परंपराओं का उत्सव मनाया गया।

व्यंजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां बनी आकर्षण का केन्द्र
सखी उत्सव में राजस्थान और भारत के कोने-कोने से विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से युक्त एक फूड कॉर्नर पर लोगों ने व्यंजनों को खूब लुत्फ उठाया। शिल्प और व्यंजनों के अलावा सखी फेस्ट में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केन्द्र बनें। उत्सव का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध निजामी ब्रदर्स द्वारा ग्रैंड कव्वाली नाइट थी, जिसमें हनी शर्मा द्वारा भावपूर्ण सूफी धुनें, शुभ्रा पारीक द्वारा मंत्रमुग्ध करने वाला लोक प्रदर्शन, फिरोज खान और मुजफ्फर रहमान द्वारा एक रोमांचक खड़ताल और तबला जुगलबंदी और गतिशील लोक नृत्य प्रदर्शन शामिल थे।
इस अवसर पर हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के सीईओ अरुण मिश्रा ने बताया कि हिंदुस्तान जिंक की प्रमुख सामाजिक पहल सखी से विभिन्न रोजगार और ऋण-लिंकेज अवसरों के माध्यम से राज्य की 25 हजार से अधिक महिलाएं लाभान्वित हुई है। हमारी पहल का उद्देश्य स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाना, रोजगार के अवसर सृजित करना और राज्य को न केवल भारत बल्कि विश्व की जिंक राजधानी के रूप में स्थापित करना है। आज राजस्थान जस्ता और चांदी का पर्याय बन गया है, क्योंकि प्रदेश के भीलवाड़ा में विश्व की सबसे बड़ी भूमिगत जिंक और राजसमंद में विश्व की दूसरी सबसे बड़ी चांदी उत्पादक खदान है।
यह भी पढ़ें : सखी परियोजना में 60 लाख रूपए तक के ऋण वितरित किए



