AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पुलिस एएसआई 15000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
March 26, 2025
Reading Time: 1 min read
udaipur acb arrest police asi of akola thana chittorgarh for taking bribe


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पीड़ित से एक ही मामले में बार-बार मांगी जा रही थी रिश्वत : एक बार 50 हजार रूपए रिश्वत दी, दूसरी बार में भी 20 हजार और दे दिए, लेकिन जब एएसआई का लालच खत्म नहीं हुआ तो की एसीबी में शिकायत

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी) उदयपुर की टीम ने चित्तौडगढ के आकोला पुलिस थाने के एएसआई बाबूलाल मीणा को 15000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया । udaipur acb arrest police asi of akola thana chittorgarh for taking bribe

एसीबी महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि परिवादी ने एसीबी उदयपुर को शिकायत दर्ज की थी कि परिवादी द्वारा थाने में दर्ज कराए गए प्रकरण में कार्यवाही करने के नाम पर एएसआई बाबूलाल 50,000 रुपये मांग रहे हैं। परिवादी ने बताया की एक महिला द्वारा विवाह का दबाव बनाकर उसके विरूद्ध थाना वल्लभगनर मे रेप का प्रकरण दर्ज करवाया था, जिसमें दोनों पक्ष के मध्य राजीनामा होने पर हाईकोर्ट, जोधपुर द्वारा उक्त एफआईआर क्वैश कर दी थी। इसके बाद से प्रार्थी और वो महिला पति-पत्नी की तरह साथ-साथ रह रहे थे और दोनों का 7 महीने का बच्चा भी है।

इस बीच महिला का पूर्व पति लगातार परिवादी पर दबाव बना कर धमका रहा था, रुपयों की मांग कर रहा था। जिस पर परिवादी ने समाज के लोगो के सहयोग से समझौता किया और स्टाम्प पर लिखापढी कर महिला के पूर्व पति को सात लाख ग्यारह हजार रूपये दिये थे। लेकिन समझौते के बाद महिला अपने 7 महीने के बच्चे को छोड़ और घर से सोने चांदी के सभी जेवर लेकर उसके पहले पति के पास चली गयी।

कोर्ट के आदेश पर एफआईआर हुई, उसमें भी मांगी पीड़ित से रिश्वत

इस सम्बन्ध में परिवादी ने महिला के खिलाफ आकोला थाने में रिपोर्ट करवाई थी। इस मामले की जांच एएसआई बाबूलाल कर रहे थे। मामले में एएसआई बाबूलाल मीणा ने परिवादी से 50 हजार रुपये लेकर महिला के बयान लेकर फ़ाइल बंद कर दी और कोई कार्यवाही नहीं की। इस पर परिवादी ने कोर्ट के माध्यम से आकोला थाने में प्रकरण दर्ज करवाया। जिसका अनुसंधान भी एएसआई बाबूलाल को सौंपा गया।

परिवादी ने शिकायत में एसीबी को बताया कि एएसआई बाबूलाल इस प्रकरण में कार्यवाही करने के नाम पर दोबारा 50,000 रूपये मांग रहे थे। परेशान होकर कार्यवाही के लिए परिवादी ने एएसआई को 20,000 रूपये दे भी दिए। इसके बाद भी कार्यवाही करने के बजाए एएसआई बाबूलाल ने और 30 हजार रुपये देने के लिये कहा है। एसीबी ने परिवादी की शिकायत का सत्यापन किया। रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर एडिशनल एसपी अनन्त कुमार के नेतृत्व में एसीबी टीम ने ट्रेप कार्यवाही करते हुए के एएसआई बाबूलाल मीणा को थाने से कुछ दूरी पर प्रार्थी की कार में प्रार्थी से 15000 रूपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ACB RajasthanACB Udaipuranty corruption bureau rajasthanar live newslatest news in hindirajasthan acbudaipurudaipur ACBudaipur acb arrest police asi of akola thana chittorgarhudaipur acb arrest police asi of akola thana chittorgarh for taking bribeUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .