पुलिस ने झगड़ा करने वाले युवकों को हिरासत में लिया
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के नेहरू बाजार नाड़ाखाड़ा में सोमवार सुबह स्कूटी और बाइक टकराने से हुए विवाद में चाकूबाजी हो गयी। दोनों वाहन चालकों के पक्ष आपस में झगड़े, हाथापाई और चाकूबाजी में एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ इकट्ठी हो गयी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को हॉस्पिटल पहुंचाया गया है और झगडा करने वाले तीन-चार युवकों को हिरासत में लिया है। घटनाक्रम से नाराज नेहरू बाजार के व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं, काफी समझाइश के बाद व्यापारियों ने निष्पक्ष कार्रवाई और सुरक्षा संबंधी ज्ञापन देकर दुकानें खोलीं। udaipur man injured in stabbing after scooty bike collision in nehru bazar
डीएसपी छगन पुरोहित ने बताया कि सुबह नाड़ाखाड़ा में स्कूटी और बाइक के टकराने से दोनों वाहनों के चालकों में कहासुनी हो गयी थी। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में फिर विवाद हुआ। घटनाक्रम शहर के मुख्य बाजार नेहरूबाजार और बापूबाजार के बीच नाड़ाखाड़ा का है तो कुछ ही देर में काफी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है, उपचार के बाद युवक की हालत खतरे से बाहर है, वहीं झगड़ा करने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। स्थिति सामान्य है।
बीच बाजार हुए घटनाक्रम पर व्यापारियों ने जतायी नाराजगी
सुबह बीचबाजार हुए इस घटनाक्रम से व्यापारियों में रोष है, कुछ लोगों ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होने का आरोप भी लगाया। व्यापारियों ने नाराजगी जताते हुए दो घंटे के लिए नेहरूबाजार बंद कर दिया। मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने और बाजार में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करवाने की मांग का ज्ञापन देकर व्यापारियों ने दोपहर करीब 2 बजे दुकानें खोलीं।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


