1 लाख घरों के वार्षिक उपयोग के बराबर पानी किया रीसाइकल : हिंदुस्तान जिंक 2.41 गुना वाटर पॉजिटिव एवं जीरो लिक्विड डिस्चार्ज कंपनी
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। वर्ल्ड वाटर डे (World Water Day) के अवसर पर हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024 में 1800 करोड़ लीटर से अधिक मात्रा में पानी के रीसाइकल किया है। रीसाइकल किया गया इतना पानी राजस्थान में लगभग 1 लाख घरों के वार्षिक जल उपयोग के बराबर है। अपने इस प्रयास से हिन्दुस्तान जिंक 2.41 गुना वाटर पॉजिटिव एवं जीरो लिक्विड डिस्चार्ज कंपनी बन गयी है। Hindustan Zinc recycles more than 18 billion litres of water, equivalent to water consumption of 1 lakh households
विश्व जल दिवस से पहले हिंदुस्तान जिंक ने राजस्थान के विभिन्न जिलों में परिचालन और सामुदायिक स्तर पर चल रही प्रमुख जल प्रबंधन पहलों का अनावरण किया। कंपनी द्वारा आने वाले सप्ताह में दुनिया के सबसे बड़े भूमिगत जिंक खनन परिचालन के केंद्र, रामपुरा आगुचा में 4000 किलोलीटर प्रति दिन केएलडी जीरो लिक्विड डिस्चार्ज प्लांट का उद्घाटन की योजना है। जिंक स्मेल्टर देबारी, दरीबा स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स, चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर और जावर ग्रुप ऑफ माइंस में मौजूदा जीरो लिक्विड डिस्चार्ज प्लांट के साथ यह नई सुविधा जिम्मेदार जल प्रबंधन के कंपनी के विजन को और आगे बढ़ाती है।
सामुदायिक जल पहल के जरिए हिंदुस्तान जिंक ग्राउण्ड वाटर रिचार्ज बढ़ाने के कर रहा प्रयास
इस अवसर पर हिन्दुस्तान जिंक की चेयरपर्सन प्रिया अग्रवाल हेब्बार ने कहा कि हिंदुस्तान जिंक में हम मानते हैं कि पानी सस्टेनेबल भविष्य की नींव है। हमारा जल प्रबंधन दृष्टिकोण परिचालन दक्षता से परे समुदायों और उद्योगों दोनों के लिए दीर्घकालिक जल सुरक्षा को सुनिश्चित करता है। 2.41 गुना जल-सकारात्मक कंपनी के रूप में हम सक्रिय रूप से जल संसाधनों को बढ़ाने और सुदृढ़ीकरण कर रहे हैं। हिन्दुस्तान जिंक ग्राउण्ड वाटर रिचार्ज को बढ़ाने और ग्रामीण जल पहुंच में सुधार के लिए बड़े पैमाने पर सामुदायिक जल पहल कर रहा है।
- भीलवाड़ा जिले के आगुचा में हिन्दुस्तान जिंक ने आगुचा पंचायत में तालाब जीर्णोद्धार कार्य शुरू किया है। यह परियोजना गांवों के आसपास की जैव विविधता को पुनर्जीवित करेगी, पानी की उपलब्धता बढ़ाएगी और लगभग 25000 लोगों को सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगी।
- राजसमंद कंपनी ने 4 गांवों में 4 तालाबों के लिए तालाब गहरीकरण कार्य शुरू किया है, जिससे इन तालाबों की सामूहिक क्षमता 55000 एम 3 या 550 लाख लीटर बढ़कर 10000 से अधिक लोग लाभान्वित हो रहे हैं। अगले वित्तीय वर्ष में इस पहल को दो और तालाबों तक विस्तारित करने की योजना है।
- चंदेरिया में हिन्दुस्तान जिंक ने एक लिफ्ट सिंचाई योजना शुरू की, जिससे 100 से अधिक किसानों को लाभ हुआ है। जिससे 50 एकड़ में नकदी फसल की खेती को सहयोग मिला और सस्टेनेबल कृषि के लिए पानी का कुशल उपयोग सुनिश्चित हुआ।
पीपीपी मॉडल का पहला एसटीपी प्लांट स्थापित किया
हिन्दुस्तान जिंक ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी पीपीपी मॉडल के तहत उदयपुर का पहला सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट एसटीपी स्थापित किया है, जो प्रतिदिन 600 लाख लीटर अपशिष्ट जल उपचारित करता है। अत्याधुनिक पाइपलाइन नेटवर्क के माध्यम से हिन्दुस्तान जिंक के संचालन के लिए उपचारित जल की आपूर्ति करती है। इससे शुद्ध जल की खपत में काफी कमी आयी है।
भीलवाड़ा में कृत्रिम भूजल पुनर्भरण परियोजना शुरू
कंपनी ने भीलवाड़ा में चार ब्लॉक में बड़े पैमाने पर कृत्रिम भूजल पुनर्भरण परियोजना शुरू की है। तालाबों की सफाई, तटबंधों को मजबूत करने और 84 तालाबों में 358 पुनर्भरण शाफ्टों के निर्माण के माध्यम से, इस पहल ने 87 लाख क्यूबिक मीटर या 8700 मिलियन लीटर की भूजल पुनर्भरण क्षमता बनाई है।
राजसमंद में कंपनी ने अपनी तरह की पहली जल सखी पहल भी शुरू की है, जिसमें महिलाओं के नेतृत्व वाले इस उद्यम ने समुदाय के लिए वाटर एटीएम संचालित करके लगभग 50000 लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया है। इसके अतिरिक्त हिन्दुस्तान जिंक़ ने वित्त वर्ष 24 में प्रदेश में 20 से अधिक जल-संकटग्रस्त गांवों में टैंकर के माध्यम से 150 लाख लीटर से अधिक पानी की आपूर्ति की है। समुदाय के सदस्यों के अनुसार पीने योग्य पेयजल की उपलब्धता ने जल जनित बीमारियों में कमी दर्ज की है।
Hindustan Zinc recycles more than 18 billion litres of water, equivalent to water consumption of 1 lakh households
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


