आमजन की परिवेदनाओं का हो सकेगा निस्तारण
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रशासनिक सुधार विभाग के निर्देशानुसार अब उदयपुर विकास प्राधिकरण(यूडीए) में हर माह तीसरे बुधवार को जनसुनवाई होगी।(uda public hearing)
यूडीए सचिव हेमेन्द्र नागर ने बताया कि यूडीए में अब प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्राधिकरण स्तर के मामलों में संभागीय आयुक्त एवं यूडीए अध्यक्ष प्रज्ञा केवलरमानी की अध्यक्षता में विशेष जनसुनवाई होगी। इसमें यूडीए की सभी प्रमुख शाखाओं के प्रभारी भी मौजूद रहेंगे।(uda public hearing)
छोटे-छोटे कारणों से अटके मामलों का भी हो सकेगा निस्तारण
यूडीए में आमजन से जुड़े ऐसे कई मामले है जो छोटे-छोटे कारणों या कागजी कमियों के चलते लंबे समय से पेंडिंग है। यूडीए आयुक्त राहुल जैन आमतौर पर दोपहर में नियमित रूप से आमजन से मिलते है, लेकिन कई बार निचले स्तर पर विभिन्न शाखों में छोटे मामलों का निस्तारण नहीं हो पाने से आमजन को यूडीए के चक्कर लगाने मजबूर होना पड़ता है। ऐसे में जनसुनवाई से ऐसे छोटे मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया भी तेज होने की उम्मीद है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


