AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कलेक्टर नमित मेहता का पहला दौरा: निगम की स्वास्थ्य शाखा की खुल गई पोल

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 10, 2025
Reading Time: 1 min read
udaipur Collector Namit Mehta city inspection dissatisfied to see dirty lakes, fail garbage system and poster banner on heritage


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पीछोला झील की हालत देख कलेक्टर भी रह गए दंग

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। स्वच्छता सर्वेक्षण की नई प्रक्रिया शुरू हो चुकी है इसके बावजूद नगर निगम उदयपुर की स्वास्थ्य शाखा शहरी सफाई व्यवस्था पर ध्यान देना तो दूर झीलों की सफाई भी ढंग से नहीं करवा पा रही है। आमजन शिकायत करे, उसका तो स्वास्थ्य शाखा पर असर होता नहीं, कलेक्टर नमित मेहता जब सिटी राउंड पर चांदपोल क्षेत्र में पहुंचे तो पीछोला की हालत देखकर वो भी दंग रह गए। जिला कलेक्टर का उदयपुर में पद भार संभालने के बाद झीलों की स्थिति देखने यह पहला दौरा था। udaipur Collector Namit Mehta city inspection: dissatisfied to see dirty lakes, fail garbage system and poster banner on heritage

कलेक्टर निमत मेहता नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश, एसई मुकेश पुजारी, स्मार्ट सिटी कंपनी बोर्ड के एसीईओ कृष्णपाल सिंह और एक्सईएन दिनेश पंचोली के साथ रविवार को सिटी राउंड पर निकले थे। सिटी राउंड के रूप में अंदरूनी शहर में उनका यह पहला दौरा था। कलेक्टर पैदल-पैदल चांदपोल क्षेत्र में पहुंचे तो दाईजी की पुलिया-चांदपोल क्षेत्र में पीछोला झील की हालत दयनीय नजर आयी। झील ही नहीं घाटों पर भी गंदगी देखकर कलेक्टर ने नाराजगी जताई कि झीलों के दम पर उदयपुर का नाम है, उन्हीं झीलों की हालत ऐसी है। उन्होंने निगम अधिकारियों को सफाई व्यवस्था सुधारने को कहा। नई पुलिया के पास बने कचरा संग्रहण स्थल की सफाई पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए।

udaipur Collector Namit Mehta city inspection dissatisfied to see dirty lakes, fail garbage system and poster banner on heritage -1

हेरिटेज बिल्डिंग पर अवैध रूप से चस्पा बैनर-पोस्टर देख जताई नाराजगी

कलेक्टर नमित मेहता ने अंदरूनी शहर में हेरिटेज स्थलों पर जगह-जगह अवैध रूप से चस्पा पोस्टर, जगह-जगह लगे हुए बैनर नजर आने पर भी नाराजगी जताई और इनको हटवाने के निगम को निर्देश दिए। ऐतिहासिक घंटाघर की हालत भी ज्यादा ठीक नहीं थी। कलेक्टर को ऐसा दृश्य नजर आया मानों घंटाघर ऐतिहासिक घंटाघर नहीं होकर, अवैध रूप से पोस्टर, बैनर लगाने का अड्डा हो।

पोस्टर बैनर हटाने के साथ ही कलेक्टर ने घंटाघर के आसपास झुलते तारों के जंजाल को भी हटवाने के निर्देश दिए। सिटी राउंड के दौरान कलेक्टर ने भगवान जगन्नाथ स्वामी के दर्शन किए और मांझी का मंदिर दर्शन कर यहां घाट और उद्यान की स्थिति सुधारने को कहा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsCollector Namit Mehtaheritage in udaipurLake Pichholalake pichola udaipurlatest news in hindiRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur collector Namit Mehtaudaipur Collector Namit Mehta city inspectionUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .